भाजपा विधायक पर झारखंड में यौन उत्पीड़न का आरोप
भाजपा विधायक पर झारखंड में यौन उत्पीड़न का आरोप
Share:

कोडरमा : बरकट्ठा विधायक जानकी यादव पर पैसे लेने, छेड़छाड़ और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस भी दर्ज करा दिया गया है। यह आरोप महिला झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की सदस्य ने लगाया है।जबकि बरकट्ठा के भाजपा विधायक प्रो. जानकी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि डेढ़ साल पूर्व छेड़खानी के सवाल पर कहा कि ऐसा था, तो पहले क्यों नहीं आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

परिवाद पत्र दायर किया गया। परिवाद पत्र में प्रमिला ने कहा है कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। कहा कि जानकी यादव ने 10 लाख रुपए मुझसे लिए थे। मैंने जानकी यादव से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने 5 फरवरी 2015 को फोन कर लैंडमार्क होटल रांची में सात बजे शाम को बुलाया था।यहां जब मैं तय समय पर वहां पहुंची तो उन्होंने मुझे 25 हजार रुपए दिए और कमरे का दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ करने लगे और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। एक अन्य मामले में एक आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि राज्य भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी ने उसका शारीरिक शोषण किया है. महिला ने दुमका में शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के बावजूद सोमवार को दुमका में मुन्ना मरांडी की शादी संपन्न हुई.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -