लाॅकर से निकली सोने की ईंट, करोड़पति निकला इंजीनियर
लाॅकर से निकली सोने की ईंट, करोड़पति निकला इंजीनियर
Share:

पटना : जिस सहायक इंजीनियर को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने अपने घेरे में लिया था, उस इंजीनियर के बैंक लाॅकरों से न केवल सोने की ईंट, बल्कि करोडो रूपये भी निकले है। फिलहाल छानबीन चल रही है और इंजीनियर द्वारा किये गये भ्रष्टाचार का सच धीरे-धीरे सामने आ रहा है। पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट अथाॅरिटी के सहायक इंजीनियर कामेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ जांच चल रही है।

जांच करने वाले दल ने जब सिंह की बेनामी संपत्ति की तालश शुरू की तो, जांच अधिकारियों की आॅंखें चैंधिया गई, क्योंकि जिस तरीके से भ्रष्टाचार के माध्यम से कामेश्वर प्रसाद ने बेनामी संपत्ति एकत्र की, वह इतनी अधिक है कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। बताया गया है कि उसके पास कई बैंकों के लाॅकर है, जिनमें नकदी के साथ ही सोने की ईंट, जेवर इत्यादि रखे हुये है। कामेश्वर प्रसाद ही नहीं उसके पूरे परिवार के पास भी भ्रष्टाचार की काली कमाई जब्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

पत्नी से लेकर बेटे तक

जांच अधिकारियों ने बताया कि कामेश्वर प्रसाद के चारों बैंक लाॅकरों को खोलकर तलाशी ली गई तो सोने की ईंटें तो निकली ही, बड़ी संख्या में सोने चांदी और कीमती हीरे के जेवर भी निकले है। कामेश्वर प्रसाद के बैंक लाॅकरों से करीब एक करोड़ से अधिक नकदी भी मिलने की जानकारी सामने आई है। उसकी पत्नी, बेटे और बहू के नाम पर भी नकदी, जेवर आदि मिले है। सोने की ईंटों की संख्या 2 है और ये करीब एक-एक किलों की है तथा इनका मूल्या करीब साठ लाख से अधिक आंका गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -