Aug 27 2016 12:20 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार पूरी तरह नकारात्मक हैं। वे स्वयं कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते हैं तो वे दूसरों को भी अच्छा नहीं करने देंगे।
उन्होंने राज्य सरकार पर गैरकानूनी निर्णय लेने का उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा आरोप लगाने का जवाब दिया। अपने उत्तर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश से पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से गैरकानूनी निर्णय को लेकर चर्चा की। नजीब जंग ने केजरीवाल के दावे को भी खारिज कर दिया। उनका कहना था कि पीएम मोदी दिल्ली सरकार के कदम को रोक नहीं रहे हैं। जंग ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया आदेश से पहले आप सरकार की ओर से ‘गैरकानूनी फैसले’ किए गए।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED