आप भी जान लें जीवन का उद्देश्य
आप भी जान लें जीवन का उद्देश्य
Share:

इस संसार में ऐसे बहुत से लोग है जो सिर्फ खाते और कमाते है ऐसे लोगो को किसी से कोई मतलब नहीं होता वह रोजाना की तरह अपना जीवन यापन करते है और ऐसे लोगो को यह भी नहीं पता होता की वास्तव में जीवन का उद्देश्य क्या है? अगर आप भी जीवन का उद्देश्य जानना चाहते है तो आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले में चर्चा करने वाले है.

जीवन का उद्देश्य क्या है ? जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है - जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!! 

जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ? जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया - वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!! संसार में दुःख क्यों है ?

लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!! ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ? ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!!

क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ? कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है - उस महान कारण को ही आध्यात्म में ईश्वर कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!! भाग्य क्या है ?

हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!! इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ?

रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!!

 

सफलता दिलाने में मदद करते है लघु नारियल

वास्तु के अनुसार सजाये अपना वर्किंग टेबल

लाल रंग की चीजों से करे हनुमानजी की पूजा

जानिए क़र्ज़ चुकाने के कुछ आसान उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -