साल 2016 की 10 घटनाऐं, जिसे आप भी जानना चाहेंगे

साल 2016 की 10 घटनाऐं, जिसे आप भी जानना चाहेंगे
Share:

कई घटनाऐं और दुर्घटनाऐं आपके मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती होंगी। ऐसी कई घटनाऐं होती हैं जो उस वर्ष के लिए बेहद यादगार होती हैं। ऐसी घटनाओं में कुछ घटनाऐं आपके जीवन को बहुत ही दिलचस्प बना देती हैं उन्हीं घटनाओं का जिक्र हम यहां करने जा रहे हैं। हालांकि अभी वर्ष 2016 के विदा होने में कुछ दिन बचे हैं लेकिन इस वर्ष ऐसी कई घटनाऐं हुई हैं जिसने हमारा ध्यान खींचा है। इन घटनाओं में अब तक की घटनाओं में कुछ प्रमुख 10 घटनाऐं हम यहां प्रसारित कर रहे हैं।

1 फोब्र्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 वें स्थान पर

 फोब्र्स पत्रिका ने भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में 9 वें स्थान पर रखा है। दरअसल इस सूची में पहले स्थान पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन हैं तो दूसरे स्थान पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रहे। इस पत्रिकाने 74 लोगों  का चयन किया है। जिसमें विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला जर्मनी की चांसलर मर्केल रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पत्रिका ने 1-3 बिलियन की जनसंख्या वाले देश में बहुत लोकप्रिय बताया है। 

2 फिल्मी हस्तियों को सम्मान

लोकप्रिय संगीतकार एआर रहमान आॅस्कर के लिए नाॅमिनेशन की लिस्ट में शामिल हुए हैं। दरअसल अकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साईंस ने 13 दिसंबर 2016 को इस मामले में जानकारी दी है। जिसमें एआर रहमान को फिल्म पेले - द बर्थ आॅफ ए लीजेंड के लिए आॅस्कर के लिए चयनित किया गया है। गौरतलब है कि स्लमडाॅग मिलेयनियर हेतु रहमान को आस्कर अवार्ड दिए गए थे।

दूसरी ओर भारत की लोकप्रिय अभनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूएन में यूनिसेफ का कार्य सौंपा गया। दरअसल उन्हें नवीनतम नेटवर्किंग सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया। सद्भावना राजदूत के तौर पर प्रियंका का चयन किए जाने की घोषणा 12 दिसंबर 2016 को एक सम्मेलन में की गई। दरअसल प्रियंका की वैश्विक लोकप्रियता को लेकर यह निर्णय लिया गया। 

3 एवी डिविलियर्स का इस्तीफा

12 दिसंबर 2016 को दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। दरअसल वे चोटिल हो गए थे और बाद में फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाने की सिफारिश की गई थी। डिविलियर्स ने टेस्ट कप्तान के तौर पर इस घटना के पहले इंग्लैंड के विरूद्ध दो टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध खेलते हुए कप्तानी की थी।

4 देश में पहली बार पानी में बस को चलाया गया

यह घटना 12 दिसंबर 2016 को हुई। दरअसल पंजाब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा जल थल बस का लोकार्पण किया गया। यह बस 12.7 किलोमीटर का क्षेत्र 45 मिनट में पूरा करेगी। हालांकि इसके लिए लोगों को 800 रूपए खर्च करने होंगे लेकिन यह सफर देश में अपने तरह का पहला प्रयोग है। यह भारत की पहली वाॅटर बस परियोजना है। यह बस सतलुज - व्यास के संगम हरिके पत्तन झील में चलेगी। इसमें 32 लोग, एक चालक एक कमांडर बैठ सकते हैं।

5  वरदा  का कहर 

वर्ष 2016 जाते जाते अपने पीछे भीषण तबाही छोड़ गया। दरअसल बंगाली की खाड़ी में 5 दिसंबर से ही कम दबाव बन रहा था। मगर 12 दिसंबर को भारत के तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में तो तूफानी तबाही आ गई। दरअसल भारत के इन क्षेत्रों के तटीय भाग वरदा नामक तूफान से घिर गए। पुलकित लेक और अन्य क्षेत्र साथ ही आंध्रप्रदेश के नेल्लोर व कर्णाटक के बेंगलुरू में जनजीवन प्रभावित हुआ। एनडीआरएफ को मौके पर पहुंचकर प्रभावितों की मदद करना पड़ी। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पन्नीरसेव्लन ने राहत के लिए प्रभावितों हेतु 4 लाख रूपए के पैकेज की घोषणा की।

6 गोवा पहला केशलैस राज्य - केंद्र सरकार द्वारा 500 रूपए और 1000 रूपए के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद देशभर में सरकार केशलैस इकोनाॅमी और केशलैस सोसायटी की बात कर रही है। इस दिशा में गोवा में पहल हुई और यहां पर लोगों ने केशलैस ट्रांजिक्शन को महत्व दिया। यह तय हुआ कि 31 दिसंबर के बाद गोवा के लोग हर दिन का सामान और अन्य उपभोक्ता सामग्री मोबाईल बैंकिंग से खरीदेंगे। इसके लिए भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने 25 नवंबर को ही घोषणा की थी कि गोवा देश का पहला केशलैस राज्य बन रहा है। अब यहां के दुकानदारों और अन्य छोटे सेलर्स को इसके लिए ट्रेंड किया जा रहा है।

7 तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का  निधन

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। जयललिता ने राज्य की मुख्यमंत्री रहते हुए अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देशभर में शोक छा गया। तमिलनाडु में तो लोग सड़कों पर ही निकल आए और कथिततौर पर कुछ लोगों की मौत जयललिता के निधन के सदमे से ही हो गई। उन्हें लोग अम्मा कहा करते थे।

8 नोटबंदी   

8 नवंबर 2016 भारत ही नहीं विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 500 रूपए और 1000 रूपए के पुराने नोटबंद चलन में न रहने की घोषणा की। इन्हें बंद कर दिया गया। इस तरह का निर्णय 8 नवंबर 2016 की मध्यरात्रि से ही लागू हो गया था। सरकार ने घोषणा की कि देश के एटीएम 8 नवंबर और 10 नवंबर को बंद रहेंगे। बैंक 9 नवंबर को बंद रहेंगे। एटीएम से केवल 2000 रूपए प्रतिदिन के अनुसार निकासी हो सकेगी।

9 अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप का निर्वाचन

दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के तौर पर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर 2016 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का निर्वाचन जीता। उन्होंने  डेमोक्रेटिक  उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। अमेरिका में हिलेरी की जीत की उम्मीद थी। ट्रंप ने अपने निर्वाचन के बाद अमेरिका में रहने वाले अनिवासियों को चेताया है और कहा है कि वे अमेरिका के लोगों को अधिक रोजगार उपलब्ध करवाऐंगे।

उनके इस तरह के रूख से दुनिया के आउटसोर्सिंग बिजनेस में कोहराम मचा हुआ है। वे अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप को 276 इलेक्टाॅरल वोट प्राप्त हुए। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन ने 218 इलेक्टाॅरल वोट अर्जित किए थे। मतदान में करीब 20 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। 

10   रियो ओलिंपिक खेल का समापन हुआ

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 31 वें ओलिंपिक खेल का आयोजन हुआ था। 21 अगस्त 2016 को रियो ओलिंपिक खेल का समापन हुआ।  अगला ओलिंपिक वर्ष 2020 में टोक्यो में खेला जाना है। इसके लिए माराकना स्टेडियम में आयोजन की जिम्मेदारी टोक्यों को दी गई। इन खेलों में अमेरिका ने सर्वाधिक 46 स्वर्ण पदक जीते। अमेरिका के खिलाड़ियों को 121 पदक मिले थे। पदक तालिका में ब्रिटेन ने 27 स्वर्ण पदक अर्जित किए। 

उसका दूसरा स्थान रहा जबकि चीन ने 26 स्वर्ण पदक जीते थे और तीसरा स्थान अर्जित किया। इन खेलों में भारत ने 67 वां स्थान अर्जित किया। इसमें भारत को एक रजत पदक और एक कांस्य पदक मिला था। भारत की ओर से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 18 अगस्त 2016 को रजत पदक जीता। उनका फाईनल मैच स्पेन की कैरोलिना मारिन से हुआ था। इसके अलावा भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने इसके एक दिन पहले 17 अगस्त को कांस्य पदक जीता। उन्होंने 58 किलोग्राम वर्ग समूह में सफलता दिलाई। 

उन्होंने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को हराया था। ब्राजील के कोरिओका एरेना से साक्षी को हार मिली। साक्षी पहली भारतीय महिला हैं जिसने ओलिंपिक में कुश्ती में पदक अर्जित किया। दूसरी ओर जिमनास्ट दीपा करमारकर ने 7 अगस्त को रियो ओलिंपिक में वाॅल्ट में फाईनल में जगह बनाई। दीपा फाईनल स्पर्धा में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों में आठवें पायदान पर रहीं। इसे भारत की एक बड़ी सफलता माना गया।

सीआरपीएफ की ब्रांड एम्बेसडर होंगी रियो ओलिंपिक में रजत पदक विजेता पीवी...

बैंकों का गोरखधंधा: एक्सिस ने

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -