मुंबई बम धमाके के आरोपी की फांसी के विरोध में सलमान के ट्विट से मचा बवाल
मुंबई बम धमाके के आरोपी की फांसी के विरोध में सलमान के ट्विट से मचा बवाल
Share:

मुंबई। वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन को फांसी की सजा दिए जाने के मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान ने विरोध जताया है। मामले में यह जानकारी सामने आई है कि इस संबंध में सलमान खान ने करीब 14 ट्वीट किए। सलमान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि किसीभी बेगुनाह का कत्ल इंसानियत का कत्ल है। टाईगर मेमन के गुनाहों की सज़ा उसके भाई याकूब को नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि टाईगर मेमन को पकड़ो जो बिल्ली की तरह छुपा है। बिल्ली को नहीं पकड़ पा रहे हैं।

फिल्म अभिनेता सलमान का ट्विट सामने आने के बाद सरकारी वकील उज्जवल निकम भड़क गए। मामले में उन्होंने सलमान खान को कानूनी कार्रवाई के लिए चेताया। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि सलमान खान का बयान आपत्तिजनक है तो दूसरी ओर सलमान केवल अपनी लोकप्रियता का उपयोगकर रहे हैं। उनका कहना है कि यह बात समझ में आती है कि लोगों को रात्रि में होश नहीं रहते। जिसके चलते सलमान खान को एक और अवसर देना चाहते हैं। सलमान को अपना ट्विट वापस ले लेना चाहिए।

यही नहीं एनसीपी सांसद माजिद मेमन द्वारा कहा गया कि याकूब को फांसी देने का विरोध किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर लोग इसका विरोध करने में लगे हैं। आखिर उज्जवल निकम कितने लोगों के खिलाफ  केस करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -