सामग्री:-
- फूल गोभी (3 कप कटी हुई )
- कॉर्न फ्लोर ( 2 टेबलस्पून)
- मैदा (1 कप)
- शहद (2 छोटे चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- प्याज (1 बड़ा बारीक़ कटा )
- अदरक (एक इंच कटा हुआ)
- लहुसन (1 छोटा चम्मच कटा हुआ)
- हरी मिर्च (2 बारीक़ कटी )
- वाइट विनेगर (1 टेबलस्पून)
- रेड चिली सॉस (1 छोटा चम्मच)
- ग्रीन चिली सॉस (1 छोटा चम्मच)
- सोया सॉस (2 टेबलस्पून)
- टोमेटो सॉस (2 टेबलस्पून)
- नमक स्वादानुसार
- तेल ( तलने के लिए)
- हरा धनिया गार्निश के लिए
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, थोड़ा नमक और काली मिर्च पाउडर पानी में मिलाकर घोल बना लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इस मिक्सचर में कटे हुए गोभी के टुकडों को डालकर डीप फ्राई करें।
- अब एक पैन में थोडा-सा तेल डालकर लहुसन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर 2 मिनट तक भूने।
- इसके बाद टोमेटो सॉस, रेड चिली सॉस ,ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, वाइट विनेगर, शहद और नमक डालकर थोडा सा पानी मिक्स करके अच्छे से उबाल लें।
- इसमें अब तले हुए गोभी के टुकड़े डाले और अच्छी तरह मिलाए। जब गोभी में सॉस के फलेवर मिल जाए तब गैस बंद कर दें।
- अब इसके ऊपर कटा धनिया डाल दें। आपकी हनी चिली गोभी बनकर तैयार है।