एक हादसे ने किया महिला का 363 किलो वजन कम
एक हादसे ने किया महिला का 363 किलो वजन कम
Share:

दुनिया में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। हर कोई चाहता है वह तंदरुस्त रहे। इसके लिए आप क्या क्या नहीं करते ? मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग,रनिंग और ना जाने क्या क्या करते होंगे। और आप इसमें सफल भी होते हैं। आपका मोटापे से कई बीमारियां भी होती हैं। दरअसल मोटापा ही सारी बीमारी की जड़ है।

लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी के साथ हुए एक हादसे ने उसका 363 किलो वजन कम कर दिया हो..? नहीं न.. पर ये बात सच है। जी हाँ,टेक्सास में रहने वाली मायरा रोसलस नामक महिला जिनका वजन 454 किलो हुआ करता था। वो सब काम बिस्तर पर ही किया करती थी। पर एक हादसे ने उस महिला का वजन कम कर दिया। दरअसल,हुआ ऐसा उनकी बहन ने दो साल के भतीजे के सिर पर ब्रश मारा जिससे की उसकी मृत्यु हो गई। इस मौत का इल्ज़ाम मायरा ने अपने सर ले लिया।

लेकिन जब जांच हुई ,तो जांच में उनकी बहन दोषी पायी गयी जिसके चलते उसे 15 साल का सज़ा हुई। इस हादसे के बाद मायरा ने ठान लिया कि वो अपना वजन कम करके सारा जीवन अपनी बहन के दोनों बच्चों के नाम कर देंगी। मायरा ने लगभग 11 सर्जरी करवा कर अपना वज़न 91 किलो कर लिया है। उनका कहना है कि "पहले मैं खाने के लिए जीती थी और अब सिर्फ़ जीने के लिए खाती हूं."इस हादसे ने उनकी ज़िन्दगी बदल दी।

5 इंडियन फ़ूड जिसे खाने से होती है सेहत खराब

यह गर्भनिरोधक गोली दिलवाएगी पुरुषों को अनचाहे गर्भ से निजात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -