style="text-align: justify;">
न्यूयाॅर्क : अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में दुनिया में महिलाओं की स्थिति को लेकर कहा कि विश्वभर में महिलाओं को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, यह बेहद चिंताजनक है।
इस पर रोक लगाने के लिए सही कदम उठाना आवश्यक है। हालांकि भारत में महिला हितों की बात उठती रही है। भारत में महिलाऐं सशक्तिकरण की एक अच्छी मिसाल हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में महिलाओं को लेकर आयोजित किए गए एक समारोह में इस तरह की बातें कीं। हिलेरी महिला हितों की बातें करते हुए विश्व में महिलाऐं विषय पर सभी को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने छोटे ऋण के लिए संगठित प्रयास करने वाली भारतीय महिला उद्यमियों का उदाहरण दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें ऐसी महिला संगठनों से प्रेरणा लेना चाहिए जो दुनियाभर में महिलाओं के लिए समान वेतनमान, यौन हिंसा, की समाप्ति और समान अवसर उपलब्ध करवाने का आह्वान किया।
उन्होंने भारत की सराहना करते हुए कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण को लेकर आवाज़ पुरजोर तरीके से उठाई जाती है साथ ही बांग्लादेश और लाइबेरिया में महिलाऐं अपनी जीविका सुधारने और अपने अधिकार हासिल करने के लिए संगठित प्रयास करने में लगी हैं।