मोहल्ले की लड़की से पति की शादी करना चाहती है पत्नी, चौंकाने वाली है वजह

मोहल्ले की लड़की से पति की शादी करना चाहती है पत्नी, चौंकाने वाली है वजह
Share:

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां थाना बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने पति की दूसरी शादी मोहल्ले में की सबसे खूबसूरत लड़की से कराना चाहती है। महिला के घरवाले उसे समझाने में लगे हैं पर वह मानने के लिए तैयार नहीं। उसने एक ही बात की रट लगाई हुई है कि वह अपने पति से बेहद प्यार करती है।  

महिला ने कहा कि कुछ दिनों से उसके पति बहुत परेशान थे। जब उनसे पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया एवं कोई बात नहीं है, यह बोलकर टाल दिया। किन्तु एक उसने पति को बेटे की कसम देकर पूछा तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई तथा रोने लगे। फिर मैंने बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत कराया। पति ने बताया कि वो एक लड़की से बहुत प्यार करते हैं एवं उससे शादी करना चाहते हैं। कहते हैं कि मेरी शादी उससे करा दो। यदि नहीं हुई तो वो उसके बिना रह नहीं पाएंगे और मर जाएंगे। इसके अतिरिक्त महिला का कहना है कि पति का दर्द एवं उन्हें रोता देख वो भी रोने लगी। फिर वो उस लड़की के घर पहुंची एवं लड़की के घरवालों से अपने पति की शादी की बात की। उसने लड़की के घरवालों को बताया कि उसके पति आप की लड़की से बेहद प्रेम करते हैं तथा उसके बिना वह डिप्रेशन में चले जाएंगे तथा वो भी उनके बिना में भी नहीं पाएगी।  

महिला की यह बात सुनकर लड़की के परिजन चौंक गए तथा उस पर भड़क गए। उन्होंने महिला को डांट फटकार अपने घर से भगा दिया। फिर महिला सीधे थाने गई तथा थानेदार से बोला कि साहब यदि मेरे पति की शादी उस लड़की से नहीं हुई। जिससे वो प्रेम करते हैं, तो उसके पति तनाव में आ जाएंगे। यह मैं किसी भी हाल में सहन नहीं कर पाऊंगी। प्लीज आप उनकी शादी करा दीजिए। पुलिस भी महिला की बात सुनकर चौंक गई। पुलिस ने भी महिला को बहुत समझाया पर वो थाने में भी अपनी बात पर अड़ी रही। 

कहा जा रहा है कि महिला कुछ वक़्त पहले ही मां बनी है। इसी के चलते दूसरी लड़की उसके घर में काम करने आई थी। लड़की इस महिला का जापा कराने के लिए कुछ दिन उसके घर पर रही। इस के चलते महिला के पति का दिल उस लड़की पर आ गया। जब तक युवती घर पर रही तब तक तो सब ठीक रहा। जब लड़की के परिजनों ने उसे वापस बुला लिया तो महिला का पति दुखी हो गया। पति ने जब अपनी पत्नी को यह सारी बात बताई तो पत्नी परेशान हो गई। पति को कुछ हो गया यह सोचकर वह टेंशन में रहने लगी। फिर वो अपने मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की घर पहुंची तथा उसके घरवालों से शादी की बात करने लगी।  
  

सबसे ताकतवर है इस देश का पासपोर्ट, जानिए किस रैंक पर है भारत?

इन देशों में नहीं है एक भी भारतीय

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -