शारीरिक संबंध बनाने पर भड़की पत्नी, दांत से काट डाला पति का प्राइवेट...
शारीरिक संबंध बनाने पर भड़की पत्नी, दांत से काट डाला पति का प्राइवेट...
Share:

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी पर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। चोटिल पति का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सूचना प्राप्त होने के बाद नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल, कोई शिकायत नहीं मिली है। 

कहा जा रहा है कि पति के अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से पत्नी नाराज थी। विरोध करने पर भी जब पति नहीं माना तो पत्नी ने दांतों से उसका प्राइवेट पार्ट काट कर उसे घायल कर दिया। चोटिल हालत में पति को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफ़र कर दिया। प्राप्त खबर के अनुसार, घटना पिछली रात की है। जहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई। इसी बीच पत्नी ने दांतो से अपने पति का प्राइवेट काट कर उसे घायल कर दिया। जिसे बाद में गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। 

दरअसल, पूरी घटना सदर कोतवाली के टिकरौली गांव की है। जहां 27 वर्षीय राजू निषाद का कल रात अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था तत्पश्चात, उक्त घटना हुई। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आरके प्रजापति ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफ़र किया गया है। वहीं, हमीरपुर थाना कोतवाली के इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि मारपीट की खबर प्राप्त हुई थी। प्राइवेट पार्ट में चोट लगने या उसके कटने की खबर नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल पत्नी द्वारा पति को घायल कर देने की घटना जिले भर में चर्चा का विषय बन गई है।  

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

अगर आप सर्दियों में गर्मियों का मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों की कर सकते हैं सैर

Jayanti Special: लाला लाजपत राय के बचपन की इमोशनल कहानी, जिसे लोग आज भी करते है याद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -