कौन हैं राजीव बिंदल ? जिन्हे भाजपा ने बनाया हिमाचल प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष
कौन हैं राजीव बिंदल ? जिन्हे भाजपा ने बनाया हिमाचल प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बारे में जानकारी दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठन की बागडौर डॉ. राजीव बिंदल को ऐसे समय में सौंपी है, जब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव सामने हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। 4 बार के विधायक रहे बिंदल को तीन साल के अंदर दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की बागडौर सौंपी गई है। 

बता दें कि, राजीव बिंदल से पहले सुरेश कश्यप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। राजीव बिंदल को जनवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया था। उस दौरान बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपनी नियुक्ति के साढ़े 4 महीने के अंदर राजीव बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

सपा के राज में चरम पर था अतीक का आतंक, पुलिस तक नहीं लिखती थी शिकायत !

दिल्ली-NCR में फिर भीषण गर्मी का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

'हमारी सरकार बनी तो अपराधियों पर होगा बुलडोज़र एक्शन..', छत्तीसगढ़ में भाजपा का वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -