कौन है अश्विनीकुमार
कौन है अश्विनीकुमार
Share:

हमारे धार्मिक ग्रंथों में अनेक स्थानों पर अश्विनीकुमार का उल्लेख आता है। अनेक लोगो ने इनका नाम भी सुना है लेकिन लोग इनके इनके सम्बन्ध में कोई विशेष जानकारी नहीं रखते है।

वैदिक साहित्य और सनातन धर्म में अश्विनौ यानि दो अश्विनों का उल्लेख देवता के रूप में मिलता है जिन्हें अश्विनीकुमार के नाम से जाना जाता है। ऋग्वेद (1.3, 1.22, 1.34) के अलावा महाभारत में भी इनका वर्णन है। वैदिक व्याख्या के अनुसार ये सूर्य से उत्पन्न माने जाते हैं। पौराणिक कथाओं में अश्विनीकुमार त्वष्टा की पुत्री प्रभा नाम की स्त्री से उप्तन्न सूर्य के दो पुत्र हैं। ये आयुर्वेद के आदि आचार्य माने जाते हैं।

अन्य मतानुसार विद्वानों ने अश्विनों को विद्युत-चुम्बकत्व बताया है जो आपस में जुड़े रहते हैं और सूर्य से उत्पन्न हुए हैं। इसके अलावा ये अश्व (द्रुत) गति से चलने वाले यानि आशु भी हैं - इनके नाम का मूल अर्थ यही है । ये अश्विनी नक्षत्र के देवता भी माने जाते है।

पौराणिक कथानुसार - एक बार सूर्य तेज को सहन करने में असमर्थ होकर प्रभा अपनी दो संतति यम और यमुना तथा अपनी छाया छोड़कर चुपके से भाग गई और घोड़ी बनकर तप करने लगी। प्रभा द्वारा छोड़ी गई छाया से भी सूर्य को दो संतति हुई। शनि और ताप्ती। जब छाया ने प्रभा की संतति का अनादर आरंभ किया, तब यह बात खुल गई कि प्रभा तो भाग गई है। इसके उपरातं सूर्य घोड़ा बनकर प्रभा के पास गए, जो अश्विनी के रूप में थी। इस संयोग से दोनों अश्विनीकुमारों की उत्पत्ति हुई जो देवताओं के वैद्य हैं। दो कल्पित देवता जो प्रभात के समय घोड़ों या पक्षियों से जुते हुए सोने के रथ पर चढ़कर आकाश में निकलते हैं। कहते है कि यह लोगों के सुख सौभाग्य प्रदान करते हैं और उनके दुख तथा दरिद्रता आदि हरते हैं। कहीं कहीं यही अश्विनीकुमार भी माने गए हैं। यह भी कहा जाता हैं कि दधीचि से मधु-विद्या सीखने के लिये इन्होंने उनका सिर काटकर अलग रख दिया था और उनके धड़पर घोड़े का सिर रख दिया था; और तब उनसे मधुविद्या सीखी थी।

वरदान के कारण द्रोपदी को मिले थे पांच पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -