कर्मों के आधार पर जाने क्या बनेंगे अगले जन्म में
कर्मों के आधार पर जाने क्या बनेंगे अगले जन्म में
Share:

tyle="text-align:justify">जो व्यक्ति जन्म लेता है वह मृत्यु को अवश्य प्राप्त होता है। मृत्यु के पश्चात व्यक्ति को दूसरा जन्म कौन सा मिलेगा ये सब उसके कर्मों पर आधारित होता है। व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात कौन सी योनि में जन्म मिलेगा इस बात का उल्लेख पुराणों में किया गया है। महर्षि व्यास जी ने बताया है कि व्यक्ति को किस कर्म से कौन सा जन्म मिलता है।
 
महर्षि व्यास के अनुसार पराई स्त्री से संबंध बनाने वाला व्यक्ति भयानक नर्क में जाता है। फिर उसे पहले भेडिया फिर कुत्ता, सियार, गिद्ध, सांप, कौआ अौर अंत में बगुले का जन्म मिलता है। उसके पश्चात उसे मनुष्य जन्म की प्राप्ति होती है। 
 
अपने बड़े भाई का अपमान करने वाले व्यक्ति को कौंच नाम के पक्षी के रूप में जन्म मिलता है अौर उसे 10 वर्षों तक इसी योनि में जीवन यापन करना पड़ता है। उसके पश्चात उसे मनुष्य जन्म मिलता है।
 
स्वर्ण की चोरी करने वाले व्यक्ति को कीड़े के रूप में जन्म मिलता है।
 
जो व्यक्ति चांदी के सामान की चोरी करता है, वह कबूतर बनता है।
 
देवताओं और पितरों को संतुष्ट किए बिना मरने वाला व्यक्ति सौ वर्षों तक कौए की योनि में रहता है। इसके बाद मुर्गा फिर एक महीने के लिए सांप की योनि में रहने के पश्चात उसके पापों का अंत होता है। उसके बाद वह मनुष्य के रूप में जन्म लेता है।
 
जो व्यक्ति वस्त्रों की चोरी करता है वह तोता बनता है।
 
जो व्यक्ति शस्त्र से किसी की हत्या करता है उसे गधे की योनि प्राप्त होती है। उसके पश्चात मृग का जन्म मिलता है, उसकी हत्या भी शस्त्र से होती है। उसके बाद वह मछली, कुत्ता, बाघ अौर अंत में उसे मनुष्य जन्म मिलता है।
 
सुगंधित पदार्थों की चोरी करने वाला व्यक्ति छछुंदर में जन्म लेता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -