क्या राज है मंदिर में सुकून और शांति प्राप्त होने का
क्या राज है मंदिर में सुकून और शांति प्राप्त होने का
Share:

धर्मो को लेकर हमेशा ही महापुरुषों का कहना रहा है की इंसान को भगवान ने बनाया है ना की इंसान ने भगवान को तो फिर भगवान को लेकर सभी आसमंजस्य में क्यों रहते है भगवान का घर चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद चाहे गुरुद्वारा हो या फिर चर्च सभी में सुकून और शांति एक जैसी ही मिलती है वस यह पाने के लिए इंसान में धर्म और भगवान के प्रति श्रद्धा होना चाहिए तो आइये जानते है भगवान के घर यानी मंदिर में शांति प्राप्त करने का क्या राज है।

मंदिर यानि भगवान का घर और प्रार्थना का केंद्र। मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं में ऊर्जा के प्रभाव के लिए उन्हीं मंत्रों का जाप किया जाता है जिनसे मन स्थिर होकर परमेश्वर का ध्यान, प्रार्थना, पूजा-आरती और ईश्वर का गुणगान कर सकें।

मंदिर के वातावरण में सकारात्मकता होती है जो चुंबक की भांति तन और मन को अपनी ओर खींचती है, जिससे मन को शांति प्राप्त होती है। इष्ट दर्शन तो घर के मंदिर में भी हो जाते हैं लेकिन मंदिर की प्रतिमाओं में शास्त्रों के अनुसार विशेष विधि विधान से प्राण डाले जाते हैं और उनकी सेवा की जाती है इसलिए जो शांति और पुण्य लाभ मंदिर में प्राप्त होता है वह कई अन्य़ नहीं होता। 

धर्म शास्त्र कहते हैं, शिखर दर्शनम् पाप नाशम्
अर्थात शिखर दर्शन करने से समस्त पापों का नाश होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -