'वीरभद्र सिंह के कारण ही जीते..', हिमाचल की कुर्सी पर प्रतिभा सिंह ने खुलकर जताया हक, मुश्किल में कांग्रेस
'वीरभद्र सिंह के कारण ही जीते..', हिमाचल की कुर्सी पर प्रतिभा सिंह ने खुलकर जताया हक, मुश्किल में कांग्रेस
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद कांग्रेस के समक्ष असली चुनौती 'मुख्यमंत्री' चुनने की है। CM पद को लेकर पार्टी में गुटबाजी के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुर्सी पर अपने परिवार का हक जता दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस की हालत अच्छी नहीं थी, मगर वीरभद्र सिंह जी के नाम पर जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आलाकमान मुख्यमंत्री का फैसला करेगा, मगर जनता की इच्छा को ध्यान में रखा जाएगा।

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कह डाला कि 2024 लोकसभा का चुनाव भी नजदीक है और इसे भी ध्यान में रखा जाए। CM पद को लेकर चर्चा और विधायक दल की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि, 'नेतृत्व किसके हाथ दी जाए, यह संवेदनशील विषय है। लोग इस तरफ बड़ी गंभीरता से देख रहे हैं। लोगों को लगता है कि हमारी भावनाओं की इज्जत होनी चाहिए।'

प्रतिभा सिंह ने कहा कि, जब हम यह चुनाव लड़ रहे थे, तो हमने देखा कि हमारी स्थिति अच्छी नहीं है, फिर हमने वीरभद्र सिंह जी का कार्ड खेला। उन्हीं का नाम लिया, उनके ही काम गिनाए और उनके नाम पर ही लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम वीरभद्र सिंह जो को श्रद्धांजलि के रूप में वोट दे रहे हैं। अब लोगों की भावना है कि इस परिवार ने काफी समय तक सेवा की है, तो यदि यह अवसर इस परिवार को दिया जाएगा, तो वे भी उसी प्रकार (वीरभद्र सिंह की तरह) निभाएंगे।'

700 कश्मीरी हिन्दुओं की नृशंस हत्या पर कौन देगा 'इंसाफ' ? सुनने को तैयार नहीं सुप्रीम कोर्ट

महज 38 हज़ार वोटों से हिमाचल हार गई भाजपा, भौरांज में सिर्फ 60 वोटों से जीती कांग्रेस

MCD में बहुमत लाने के बाद भी केजरीवाल को डर, मेयर चुनाव में भाजपा कर सकती है उलटफेर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -