‘हम अलग-अलग समुदाय से, तुम्हारे साथ नहीं बना सकती संबंध’, कांग्रेस नेता ने बताया फयाज ने क्यों किया उनकी बेटी का क़त्ल
‘हम अलग-अलग समुदाय से, तुम्हारे साथ नहीं बना सकती संबंध’, कांग्रेस नेता ने बताया फयाज ने क्यों किया उनकी बेटी का क़त्ल
Share:

हुबली: कर्नाटक के हुबली में कॉन्ग्रेस के कार्पोरेटर निरंजन हिरेमठ की 23 वर्षीय बेटी नेहा का फयाज नाम के लड़के ने क़त्ल कर दिया। CCTV फुटेज में देखा गया कि फयाज ने नेहा पर कई बार चाकू से हमला किया। वो कॉलेज में उसके साथ ही पढ़ता था। बृहस्पतिवार (18 अप्रैल, 2024) को हुए इस मर्डरकेस में फयाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेहा ‘मास्टर्स इन कम्प्यूटर एप्लीकेशंस (MCA)’ की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मृतका एवं आरोपित, दोनों ही स्थानीय BVB कॉलेज में पढ़ते थे। क़त्ल से 5 मिनट पहले ही नेहा की माँ गीता ने उससे बात की थी, वो उसे लेने कॉलेज भी आई थी।

नेहा के पिता ने इस मर्डरकेस के सिलसिले में जानकारी देते हुए बताया, “प्रातः के 8 बजे से मेरी बेटी का क्लास था। शाम को साढ़े 4 बजे जैसे ही क्लास समाप्त कर के जैसे ही बाहर आई, किसी अनजान व्यक्ति ने आकर 30 सेकेण्ड में 7-8 बार चाकू घोंपा, जिस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वो नेहा का सीनियर था, उसने प्रोपोज किया था मगर मेरी बेटी ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया। उसे ऐसी चीजें पसंद नहीं थीं, वो दूर रहती है, इसीलिए उसने मना कर दिया।” मृतका के पिता निरंजन हिरेमठ ने बताया कि उनकी बेटी ने उक्त लड़के को कड़े शब्दों में स्पष्ट बोल दिया था कि हम अलग-अलग समुदाय के हैं, तुम्हारे साथ संबंध नहीं बढ़ा सकते। विद्यानगर पुलिस ने बताया कि उसने 1 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। 

पुलिस का कहना है कि फयाज ने नेहा की हत्या की, क्योंकि वो उसे नज़रअंदाज़ कर रही थी। पीठ एवं गर्दन पर चाकू घोंपा गया। KIMS हॉस्पिटल में उसे ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की निंदा करते हुए कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद एवं केंद्रीय संसदीय मामलों, कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि कॉन्ग्रेस सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने हत्यारे के लिए कड़ी सज़ा की माँग की। वहीं छात्र संगठन ABVP ने हुबली एवं धारवाड़ में बंद का आह्वान किया है। मटर रोड्स स्थित श्मशान में नेहा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फयाज बेलागावी के सवदत्ती का रहने वाला है। KLE टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से BCA करने के चलते नेहा हिरेमठ एवं फयाज की जान-पहचान हुई थी।

पुलिस ने बताया कि फयाज ने नेहा के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप बनाने का प्रयास कई बार किया। नेहा के परिजनों ने फयाज को चेताया भी था एवं उसे दूर रहने को कहा था। उसकी हरकतों की वजह से नेहा कई दिनों तक कॉलेज भी नहीं जा पाई थी। फिर वो MCA की परीक्षाएँ देने के लिए कॉलेज आ रही थी। हिन्दू संगठनों ने जिले के वकीलों से निवेदन किया है कि वो फयाज का केस न लड़ें। विद्यानगर पुलिस थाने के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

पश्चिम बंगाल में BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट-पथराव, कार्यकर्ता के घर के बाहर मिला बम

मतदान ख़त्म होने से पहले MP में हुआ खेला! BJP में शामिल हुए विक्रम अहाके ने किया कमलनाथ का समर्थन

लड़के की जगह हो गई लड़की तो गुस्साई दादी ने 4 दिन की नवजात पोती का दबा दिया गला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -