करण जौहर को नेशनल अवॉर्ड मिला तो चिढ़े विवेक अग्निहोत्री, वायरल हुआ रिएक्शन
करण जौहर को नेशनल अवॉर्ड मिला तो चिढ़े विवेक अग्निहोत्री, वायरल हुआ रिएक्शन
Share:

मंगलवार को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन सहित भारतीय फिल्मों के कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। करण जौहर एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी इस इवेंट में थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें करण जौहर को स्टेज पर देख विवेक अजीबोगरीब फेस बनाते नजर आए। करण जौहर को फिल्म शेरशाह के लिए अवॉर्ड लेने स्टेज पर बुलाया गया। इस के चलते कैमरे पर विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया कैद हो गया।

विवेक अग्निहोत्री आंखों को घुमाते हुए नजर आए। वो ताली भी नहीं बजा रहे थे। वहीं उनके बगल में बैठीं पल्लवी जोशी तालियां बजा रही थीं। विवेक का ये फेशियल एक्सप्रेशन देख लोग चुटकी ले रहे हैं। निर्देशक की प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। दोनों के तल्ख रिश्तों की लोग बात कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री के इस जेस्चर पर इसलिए भी गौर फरमाया जा रहा है क्योंकि विवेक ने सोशल मीडिया पर नेशनल अवॉर्ड्स की फोटोज शेयर की, मगर करण जौहर को क्रॉप कर दिया।

वही एक ग्रुप फोटो है जिसमें सभी विनर्स हैं, मगर करण को फोटो  में से क्रॉप कर दिया गया है। इसके लिए लोग विवेक को ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दे विवेक कई बार करण पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड गैंग, माफिया को लेकर कई कंट्रोवर्सियल ट्वीट किए हैं। एक इंटरव्यू में विवेक ने करण जौहर एवं शाहरुख खान पर भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। 

'चल मेरे भाई' में सलमान खान और नगमा 10 साल बाद पर्दे पर एक बार फिर साथ नजर आए थे

जानिए क्या है फिल्म रिफ्यूजी की बैकग्राउंड कहानी

फिल्म 'ज़ुबैदा' में करिश्मा कपूर और रेखा ने पहनी थी जयपुर के रॉयल परिवार की ज्वेलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -