हिमाचल सीएम वीरभद्र सिंह चिकित्सालय में भर्ती

हिमाचल सीएम वीरभद्र सिंह चिकित्सालय में भर्ती
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। दरअसल उन्हें सीने में संक्रमण और बुखार के बाद क्षेत्र के इंदिरा गांधी मेडिकल महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

गौरतलब है कि उन्हें वायरल बुखार था। इसी दौरान उन्हें सीने में अधिक परेशानी का अनुभव हुआ। जब चिकित्सक से परामर्श लिया गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अस्पतल में भर्ती करने की सलाह दी और फिर वीरभद्र सिंह को चिकित्सालय ले जाया गया।

चिकित्सालय में चिकित्सक उनके स्वास्थ्य का जायजा ले रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, ठाकुर ड्ढसह भारमोरी व धनी राम शांडिल ने ली। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही वीरभद्र सिंह की भेंट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से हुई थी। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में आगामी समय में आने वाले चुनाव और कांग्रेस के कार्यों पर चर्चा की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -