विन डीजल की इस फिल्म में है भगवत गीता का सार...वायरल हो रहा वीडियो क्लिप
विन डीजल की इस फिल्म में है भगवत गीता का सार...वायरल हो रहा वीडियो क्लिप
Share:

सोशल मीडिया पर इस समय हॉलीवुड स्टार विन डीजल की एक पुरानी मूवी का वीडियो क्लिप वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है, इसमें वह भगवत गीता का एक अध्याय पढ़ते दिखाई दे रहे है। वह मूवी में एक अन्य किरदार को बता रहे हैं कि भगवान कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के युद्ध के  बीच क्या सलाह दी थी। इस वायरल वीडियो क्लिप को देख यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। यह वीडियो जिस मूवी का है, उसका नाम Billy Lynn's Long Halftime Walk है और यह 2016 में रिलीज की गई थी। एंग ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी नाम की 2012 में आई नॉवेल पर आधारित थी। मूवी में विन डीजल के साथ क्रिस्टन स्टीवर्ट, स्टीव मार्टिन, जो एल्विन और क्रिस टकर सहित कई और सितारे थे।

भगवत गीता का संदेश देते दिखे विन डीजल: वायरल वीडियो में विन डीजल, जो एल्विन को सुझाव दे रहे हैं। जो एल्विन ने मूवी में 19 वर्ष के यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट बिली लिन का किरदार अदा किया था। विन डीजल का किरदार बिली लिन को समझाता है, 'व्यक्ति को हमेशा हर कर्म वैराग्य के साथ करना चाहिए। और जो भी कर्म करो, वो सब मुझे समर्पित कर दो।' वह बिली लिन को आगे बताते हैं कि भगवान कृष्ण ने योद्धा अर्जुन को महाभारत के युद्ध से एक रात पहले यही सलाह दी थी। अर्जुन इस युद्ध को लेकर बहुत झिझक रहे थे।

 

बताया भगवान विष्णु का किरदार: बता दें कि  वीडियो में दर्शाया गया है कि जब बिली लिन यानी जो एल्विन, विन डीजल से भगवान कृष्ण के बारे में पूछते हैं तो वह उन्हें विष्णु का अवतार कहते है। मूवी में दिखाया गया है कि बिली लिन ब्रावो स्क्वॉड का सदस्य होता है। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इराक में एक भीषण लड़ाई लड़ी थी, इसके उपरांत वह हीरो बन गया था। लेकिन लड़ाई के उपरांत उसे और अन्य साथियों को विक्ट्री टूर के लिए अस्थायी रूप से घर लौटना पड़ता है। फिल्म में कई भयानक और डरावनी घटनाएं भी दिखाई गईं, जिनके सच को सामने लाने के लिए फ्लैशबैक सीन्स भी बताए गए है।

ऑस्ट्रेलिया एनसीएपी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को दी 0 सेफ्टी रेटिंग, जानिए कैसे हुआ ऐसा

होंडा में नई जान फूंकती है! 3 महीने में बिकी 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स

टेस्टिंग के दौरान दिखी फोर्स गुरखा 5-डोर, जल्द लॉन्च होगा जिम्नी का ये 'दुश्मन'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -