माल्या ने दोबारा भेजा इस्तीफा, हुआ स्वीकार
माल्या ने दोबारा भेजा इस्तीफा, हुआ स्वीकार
Share:

नई दिल्ली : आखिरकार राज्यसभा में, उद्योगपति विजय माल्या के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो गई। उपराष्ट्रपति ने  विजय माल्या के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि उनके इस्तीफे को पहले अस्वीकार कर दिया गया था।

दरअसल इसमें उनके हस्ताक्षर नहीं थे। इसके बाद माल्या की ओर से दूसरा इस्तीफा भेज दिया गया, जो कि स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले में उपसभापति पीजे कुरियन ने विजय माल्या के इस्तीफे की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर माल्या का कार्यकाल 30 जून 2016 को समाप्त होने वाला है। विजय माल्या पहली बार 2002 में राज्यसभा सदस्य के तौर पर चयनित हुए थे। इसके बाद वे निर्दलीय सदस्य के तौर पर ही सांसद बने थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -