'छावा' से लीक हुआ विक्की कौशल का लुक, इस अवतार में आए नजर

'छावा' से लीक हुआ विक्की कौशल का लुक, इस अवतार में आए नजर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता विक्की कौशल के लिए किसी भी भूमिका को निभाना मुश्किल नहीं है। विक्की कौशल हर नए किरदार में ऐसे ढलते हैं कि उन्हें अलग देखना कठिन हो जाता है। लगता है कि एक बार फिर ऐसा ही होने जा रहा है। विक्की अपनी नई फिल्म 'छावा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में देखा जाएगा। अब फिल्म के सेट्स से कुछ फोटोज लीक हो गई हैं।

लीक हुई तस्वीरों में विक्की कौशल को एकदम नए अवतार में देखा जा सकता है। विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक इतना शानदार है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इन फोटोज को ट्विटर (अब X) पर एक फैन पेज ने साझा किया है। फोटोज में विक्की, लंबी दाढ़ी-मूंछों और लंबे बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आधे बालों को भगवान शिव जैसे बन में बांधा हुआ है एवं बाकी खुले छोड़े हैं। उनके बालों में रुद्राक्ष लगे भी दिखाई दे रहे हैं।

विक्की के माथे पर सफेद चंदन ने त्रिपुंड बना है तथा कानों में भारी कुंडल हैं। गले में रुद्राक्ष और छोटी सीपियों की माला है। विक्की कौशल ने वॉरियर अवतार लिया हुआ है, उनके कपड़े काफी सिंपल हैं। फोटोज से स्पष्ट है कि विक्की कौशल के लुक पर काफी मेहनत की गई है। विक्की कौशल इनमें कहीं जाते नजर आ रहे हैं। विक्की का ये रूप प्रशंसकों का दिल खुश कर रहा है।

रणबीर कपूर की रामायण में हुई कियारा की एंट्री, निभाएंगी सीता की भूमिका

'कोई भी मदरहुड के लिए तैयार नहीं हो सकता', काम करने वाली मांओं पर बोलीं सोनम कपूर

जब मौत के बाद लौटकर आया इस मशहूर अभिनेता का बेटा, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -