विश्व का प्रकाशस्तम्भ है भारत : अमेरिका
विश्व का प्रकाशस्तम्भ है भारत : अमेरिका
Share:

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भारत के 69 वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को याद करते हुए भारत को दुनिया का प्रकाशस्तम्भ बताया. केरी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि "भारत 1947 से विश्व के लिए एक प्रकाशस्तम्भ की तरह खड़ा हुआ है. यह एक ऐसी आर्थिक शक्ति रहा है, जिसे अपनी नई खोजों पर गर्व है"

केरी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल समेत भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को याद करते हैं, जिन्होने अहिंसा के संदेश ने एकजुट, समावेशी गणतंत्र की स्थापना की और विश्वभर के नेताओं को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा लचीला लोकतांत्रिक देश है, जो आतंकवाद से जूझते हुए भी अंतरराष्ट्रीय नियमों को बरकरार रखता आया है.

केरी ने कहा कि "भारत और अमेरिका विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं इस नाते स्वतंत्रता एवं अपने मूल्यों की रक्षा के लिए व इन्हें बढ़ावा के लिए साथ-साथ खड़े हैं."

केरी ने कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस में राष्ट्रपति ओबामा का भाग लेना दिखाता है कि अमेरिका को भारत के साथ अत्यावश्यक साझेदारी पर गर्व है. दोनों देशों के बीच मित्रता का आधार हमारे एक जैसे लोकतांत्रिक मूल्य व हमारे लोगों में उद्यमशीलता की भावना और हमारे साझे हित हैं.

केरी ने कहा, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों से लेकर पश्चिमी घाटों के जंगलों तक भारत की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है. इसकी समृद्ध संस्कृतियां और इतिहास है और लोग एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की समृद्ध राष्ट्रीय विरासत ने हमेशा ही आश्चर्यचकित किया है. बता दें की जॉन केरी कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -