केंद्रीय राज्यमंत्री को हुआ चिकनगुनिया
केंद्रीय राज्यमंत्री को हुआ चिकनगुनिया
Share:

हमीरपुर। इन दिनों दिल्ली मच्छरों से तो परेशान है ही लेकिन यहां की सेहत भी खराब है। बड़े पैमाने पर यहां पर चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। चिकनगुनिया ने तो आम और खास दोनों को ही नहीं छोड़ा है। दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को भी चिकनगुनिया हो गया है। साध्वी निरंजन ज्योति को कानपुर रैफर कर दिया गया। मगर इसके बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया गया जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री को चिकन गुनिया होने से हालात गंभीर हो गए हैं।

गौरतलब है कि हमीरपुर में उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद वे अपने आश्रम मूसानगर पहुंची। उन्हें तेज़ बुखार था और उनकी सेहत भी खराब थी। खराब सेहत के चलते उन्हें दिल्ली भेजा गया। हालांकि डेंगू और चिकनगुनिया ने हमीरपुर क्षेत्र में अपना असर दिखाया है।

मगर दिल्ली में भी इस बीमारी के मामले बढ़े हैं। गौरतलब है कि वे फतेहपुर की सांसद हैं और एक दौरे पर हमीरपुर क्षेत्र आई थीं। चिकनगुनिया को लेकर हालांकि जागृति फैलाई जा रही है मगर इस मर्ज़ के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -