कच्छ के तट पर मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव
कच्छ के तट पर मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव
Share:

अहमदाबाद। पेरिस में हुए आतंकी जनसंहार के बाद से ही पूरी दुनिया अपने देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है। भारत में भी गृह मंत्रालय ने संदेहास्पद स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा के अलग से इंतजाम किए थे। मुंबई हमलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए सभी समुद्री तटों को सीलबंद किया है। इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को कच्छ के तटवर्ती इलाकों से सोमवार को भारतीय जल क्षेत्र में दो पाकिस्तानी नाव मिले है।

पाए गए दोनो नाव लावारिस है और इनका इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। बीएसएफ ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये दोनो नावें अहमदाबाद से करीब 400 किमी दूर भारत-पाक सीमा के पास कच्छ जिले से मिली है। कहा जा रहा है कि भारतीय गश्ती दल को आते देख इस नाव में सवार लोग भाग गए होंगे। बीएसएफ को शक है कि वो डर के मारे पास के गांव में ही कही छुपे बैठे होंगे।

इससे पहले भी भारतीय सेना ने कच्छ की सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा था। जिसकी उम्र करीब 40 साल थी। इससे पहले भी अक्टूबर माह में कच्छ में ही पाकिस्तानी सीमा पर वीघाकोट के पास एक ऊंट और तीन लोगों के कदमों के निशान पाए गए थे। जिससे बीएसएफ भी सकते में आ गई थी। बीएसएफ ने आतंकियों की घुसपैठ की आशंका जताई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -