महिलाओं ने 46 वर्षीय शख्स को पेड़ से बाँधा, मौत होने तक बुरी तरह पीटा... जानें पूरा मामला

महिलाओं ने 46 वर्षीय शख्स को पेड़ से बाँधा, मौत होने तक बुरी तरह पीटा... जानें पूरा मामला
Share:

अगरतला: त्रिपुरा के धलाई जिले में 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के एक आरोपित को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं के एक समूह ने आरोपित को पेड़ से बाँध कर तब तक पीटा, जब तक वो मर नहीं गया। मृतक हत्या के एक मामले में हाल ही में 8 वर्ष जेल की सजा काट बाहर आया था। घटना 15 मार्च 2022 (मंगलवार) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की आयु 46 वर्ष है। उस पर 5 साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप था। बच्ची अपनी माँ के साथ रात को एक धार्मिक कार्यक्रम में गई हुई थी। वहाँ से कथित तौर पर आरोपित उसे उठा कर जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने बच्ची को अस्पताल में एडमिट करवाया। बच्ची को अंतिम बार मृतक के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि बाद में बच्ची ने आरोपी का नाम भी बताया था।

पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की माँग को ले कर गंडाचेरा-अमरपुर हाइवे पर चक्का जाम किया था। इसके बाद बलात्कार के आरोपित को स्थानीय महिलाओं ने पास के एक गाँव में पकड़ लिया। उसे पेड़ में बाँध कर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद उसे सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पिटाई करने के मामले में अब तक 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा शख्स, ऐसी हालत में मिले वर्दीधारी, मचा हड़कंप

जन्म देने वाली माँ ही नवजात के लिए बनी हैवान, मासूम को जिन्दा जमीन में गाड़कर हुई फरार

ओडिशा अपराध: 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बैंक प्रबंधक, सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -