भारत की ऐसी परंपरा जिससे होती है देश की बेइज्जती
भारत की ऐसी परंपरा जिससे होती है देश की बेइज्जती
Share:

वैसे तो भारत देश किसी भी मामले में पीछे नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ चीज़े ऐसी है , जो हमारे देश में होती है लेकिन नहीं होना चाहिए। क्योंकि इससे हमारे ही देश की बेइज्जती होती है। हम मानते है की हर देश में कुछ न कुछ कमियां होती हैं। कई देश उनमें सुधार करते हुए बेहतर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन भारत नहीं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी सामाजिक मान्यताओं या परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछड़ा ही नहीं, बल्कि काफी बुरा है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में देश की बेइज्जती होती है। इसका असर देश के दूसरे विकास क्षेत्रों पर भी पड़ता है। कहीं बेटी के भ्रूण की हत्या तो कहीं दहेज।

1. बेटी के भ्रूण की हत्या - एक तरफ महिलाओं के साथ लगातार अपराध की खबरें आती हैं, तो दूसरी ओर देश में कुछ जगहों पर भ्रूण के दौरान ही लड़कियों को मार दिया जाता है। हालांकि, समय के साथ बेटियों को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। लेकिन यह "परंपरा" पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ शहरी परिवारों और शिक्षित लोगों के बीच भी लड़कियों के भ्रूण हत्या का मामला सामने आ चुका है। इस तरह के मामले सामने आने के बाद इंटरनेशनल मीडिया भी इसे कवर करती है और देश की कड़ी आलोचना भी की जाती है।

2. ऑनर किलिंग - ऑनर के नाम पर होने वाली हत्याओं को भारत की सबसे शॉकिंग परंपरा में गिना जाता है। यह एक ऐसी कुरीति है जिसमें लड़के-लड़कियों को अपनी पसंद से शादी करने के बदले जान गंवानी पड़ती है। उन्हें अपने ही परिवार के लोग मार डालते हैं। ऐसा करने वाले लोग मानते हैं कि दूसरे धर्म या दूसरी जाति में शादी करने से 'समाज में उनकी प्रतिष्ठा' कम हुई है। हाल में इस मुद्दे पर कई फिल्में भी बनाई गई हैं।

3. दहेज - सदियों से चले आ रहे इस परंपरा को लोग गर्व से निभाते हैं। जिस लड़के को अधिक दहेज मिलता है उसे ऊंची नजरों से देखा जाता है। हालांकि, असल में यह भी एक कुरीति है जिसका खामियाजा लाखों महिलाओं को उठाना पड़ा है। आज भी दहेज भारत में किसी न किसी रूप में लिया और दिया जाता है। कई बार तो दहेज के नाम पर औरतों की हत्याएं तक कर दी जाती हैं।

4. बाल विवाह - भारत में लड़की की शादी की उम्र 18 और लड़कों की 21 साल है, बावजूद इसके कई जगहों पर कम उम्र में बच्चों की शादी कर दी जाती है। कई परंपरा तो इतनी खराब रही है कि बच्चे के जन्म के कुछ ही वक्त बाद ये तय कर दिया जाता था कि उसकी शादी किससे होगी।

5. बेबी ड्रॉपिंग - महाराष्ट्र के शोलापुर के पास बाबा उमर दरगाह और कर्नाटक के श्री संतेश्वर मंदिर में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जहां बच्चे को 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिराया जाता है। इन बच्चों की उम्र 2 साल से कम होता है। नीचे जमा भीड़ बच्चों को कैद करने के खड़ी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इससे खुशहाली आएगी। नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट इसे बंद करने की कोशिश कर रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -