आतंकी हमले के बाद बढ़ाई दिल्ली की सुरक्षा

आतंकी हमले के बाद बढ़ाई दिल्ली की सुरक्षा
Share:

नई दिल्ली : पंजाब में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई प्रमुख शहरों और ऐसे क्षेत्रों में जो आतंकियों के निशाने पर हैं वहां सुरक्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी सुरक्षा बल लगभग सभी जगहों पर निगरानी रखे हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और ऐसे क्षेत्र जहां धार्मिक आयोजन होने हैं वहां सुरक्षा बल तैनात हैं। ऐसी ईमारतें जो महत्वपूर्ण हैं उनके आसपास सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। 

दिल्ली में सड़कों पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। दूसरी ओर पठान कोट से लगे क्षेत्रों पर भी सुरक्षाबलों की नज़र है। पंजाब की सीमाओं को सील कर दिया गया है। तो दिल्ली की सीमा पर भी नज़र रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर आने - जाने वालों की जांच की जा रही है। बेरिकेड्स लगाकर वाहनों का तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

सुरक्षा के चलते स्वात टीम और क्वीक रिएक्शन दल तैनात किया गया है। बस स्टेंड, अंतर्राष्ट्रीय विमानतल, रेलवे स्टेशन आदि पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में आॅड ईवन नंबर के पालन को लेकर वैसे ही सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अब दिल्ली पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -