'खम्बे से बांधकर काट डाली गर्दनें..', रमजान में भी आतंकियों का कत्लेआम जारी, 144 की हत्या, 80 का अपहरण
'खम्बे से बांधकर काट डाली गर्दनें..', रमजान में भी आतंकियों का कत्लेआम जारी, 144 की हत्या, 80 का अपहरण
Share:

कांगो: रमजान के पाक महीने में भी आतंकियों का कत्लेआम जारी है। इस्लामी आतंकी अफ्रीकी देशों में बेकसूर और गरीब लोगों का कत्लेआम कर रहे हैं। बुर्किना फासो में आतंकियों ने 44 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, नाइजीरिया में हुए हमले में कम-से-कम 80 और कांगो गणराज्य में लगभग 20 लोगों की हत्या कर दी गई है। 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो में हथियारों से लैस आतंकी बड़ी तादाद में एक गाँव घुस आए और निर्दोष लोगों की लाशें बिछा दी। आतंकियों ने खम्बे से बांधकर और चाक़ू से गला रेतकर लोगों की हत्याएं की। इस हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है। इलाके के सैन्य प्रशासक चार्ल्स ओमेगा ने कहा है कि मुसंदबा गाँव से 20 लोगों की लाश शुक्रवार (7 अप्रैल) को बरामद की गई। वहीं, एक स्थानीय कार्यकर्ता ने बताया है कि अस्पताल में 22 शव लाए गए। शनिवार (8 अप्रैल) को इस्लामी स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली। मारे गए लोगों में पुरुष और महिलाएँ शामिल हैं। ये सभी लोग किसान हैं। आतंकियों ने इन लोगों को गला काटकर मौत के घात उतारा है। 

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में भीड़ लकड़ी के फ्रेम से बँधे एक व्यक्ति को घेर लेती है और फिर उसकी गर्दन काट दी जाती है। इसके बाद 20 लोगों को इसी तरह कत्ल कर दिया गया। बता दें कि, युगांडाई समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) अब तक हजारों लोगों की हत्या कर चुका है। बता दें कि, ADF एक इस्लामी समूह है, जिसे यूगांडा और कांगो ने आतंकियों की ईस्ट में डाल दिया है, क्योंकि ADF ने कांगो और यूगांडा में हज़ारों बेकसूरों का खून बहाया है। वर्ष 2019 में ADF इस्लामिक स्टेट (IS) का हिस्सा बन गया था।

बता दें कि, इसी हफ्ते ADF ने इदुरी प्रांत में 30 लोगों को बेरहमी से मार डाला था। इसी आतंकी संगठन ने पिछले महीने एक गाँव में आग लगाकर 39 लोगों को मार डाला था। गत माह संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने ADF के सरगना सेका मूसा बालुकु के संबंध में सूचना देने वाले को 5 मिलियन डॉलर (करीब 41 करोड़ रुपए) इनाम का ऐलान किया था।  आतंकियों द्वारा हमेशा नरसंहार झेलने के लिए अभिशप्त बने पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में आतंकियों ने दो गाँवों में हमले किए। इन हमलों में कम-से-कम 44 लोगों मारे गए थे। बुर्किना फासो की सरकार ने बताया कि कोराकौ में 31 और तोंडोबी में 13 लोगों का क़त्ल आतंकियों ने किया है।

साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पीएफ रोडोल्फ सोरगो ने बताया है कि आतंकियों ने सेनो प्रांत के कूराकू और तोंदोबी गाँवों पर हमला किया। उन्होंने इन हमलों को ‘घृणित तथा बर्बर‘ करार देते हुए कहा कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार (6 अप्रैल) की शाम को हथियारों से लैस बड़ी तादाद में इस्लामी आतंकी गाँवों में घुस आए और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। इसमें कम से कम 44 लोगों की जान चली गई। मृतकों के शव अगले दिन मिले।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कुछ दिन पहले मवेशी चुराने का प्रयास कर रहे दो जिहादियों को गाँव वालों ने मार दिया था। इसके प्रतिशोध में इस गाँव को निशाना बनाया गया था। बता दें कि फरवरी 2023 में देस के उत्तरी इलाके देउ पर हमला कर आतंकियों ने 51 सैनिकों की हत्या कर दी थी। वर्ष 2015 से अब तक आतंकियों ने 10,000 से अधिक लोगों का क़त्ल कर दिया है। आंकड़ा इससे काफी अधिक भी हो सकता है, जिसकी स्पष्ट जानकारी सरकार के पास नहीं है। 

वहीं, अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी इस्लामी आतंकियों ने शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को वसूली के लिए 80 लोगों को किडनैप कर लिया। इनमें ज्यादातर महिलाएँ और बच्चे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना जमफारा के त्सफे क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले वानजमाई गाँव में हुआ। यह वह क्षेत्र है कि जहाँ आतंकी अपहरण की घटना को सबसे ज्यादा अंजाम देते हैं। दूसरी ओर देश के एक अन्य हिस्से में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर बंदूकधारियों ने कम-से-कम 30 लोगों की हत्या कर दी है। इससे कुछ दिन पहले उमाजिदी गाँव में आतंकियों ने 50 लोगों की हत्या कर दी थी। इस तरह नाइजीरिया में बीते कुछ दिनों में ही 80 लोगों की हत्या कर दी गई है। 

'कलमा पढ़कर मुस्लिम बन जाओ..', पाकिस्तान के हिन्दू सांसद पर धर्मांतरण का दबाव, UN में भी गूंजा था मुद्दा

ब्रिटेन में भी 'लव जिहाद' ? गृह मंत्री बोली- गोरी लड़कियों का पीछा करते हैं, ड्रग्स देकर रेप करते हैं पाकिस्तानी

रमज़ान में दाने-दाने को मोहताज हुआ पाकिस्तान, फिर भी चोरी छुपे अफगानिस्तान भेज रहा आटा!

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -