इस माला को माना जाता है सबसे ज्यादा लकी, जाप से मिलते है भारी फायदे
इस माला को माना जाता है सबसे ज्यादा लकी, जाप से मिलते है भारी फायदे
Share:

सनातन धर्म में मालाओं को पूजा जाता है। माला को धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। प्रत्येक माला की अपनी खास अहमियत होती है। तुलसी की माला को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। प्रभु श्री विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसलिए तुलसी की माला धारण करने से प्रभु श्री विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी की माला से जाप करने से प्रभु श्री विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसे में मन को शांति प्राप्त होती है साथ ही साथ आत्मा पवित्र हो जाती है। आइये आपको बताते है तुलसी की माला से जाप करने का महत्व, लाभ...

तुलसी की माला धारण करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
सुख-समृद्धि: 

तुलसी की माला धारण करने से घर में सुख समृद्धि आती है। तुलसी की माला में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसे धारण करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सकारात्मक ऊर्जा: 
तुलसी की माला धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है। मन में आ रहे नकारात्मक विचारों से छुटकारा प्राप्त होता है, चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ग्रह मजबूत: 
तुलसी की माला धारण करने पर बुध एवं शुक्र ग्रह मजबूत रहते हैं। तुलसी की माला को धारण करने से मन शांत रहता है।

मानसिक स्वास्थ: 
तुलसी की माला धारण करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। सोचने की शक्ति बढ़ती है साथ ही साथ एकाग्रता में वृद्धि होती है।

भूलकर भी ना करें इन 2 चीजों का दान, वरना हो जाएंगे 'कंगाल'

भूलकर भी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएगी लक्ष्मी

रथ सप्तमी है आज, जानिए पूजन विधि और महाउपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -