कही आपकी कमरदर्द का कारण ये तो नहीं है
कही आपकी कमरदर्द का कारण ये तो नहीं है
Share:

tyle="text-align:justify">क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा फैशनऐबल होना आपका पॉकेट के साथ-साछ कमर पर भी भारी पड़ सकता है। आपकी यही आदते आपको सेहत से जुडी परेशानी में भी डाल सकती है। आइए जानते हैं इन्हीं आदतों के बारे में...
 
1. टाइट पेंसिल स्कर्ट
स्कर्ट आजकल महिलाएं फैशन के हिसाब से वियर करती हैं लेकिन इसमें कोई शक की बैत नही कि इसमें यह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। इससे जुडी दिक्कतों के बारे में शायद आप नहीं जानते होगें कि ऐसी टाइट स्कर्ट शरीर की मुवमेंट  की रोकती हैं जिससे मांशपेशियों में खिंचाव होने लगता है और यही से कमर दर्द और डिस्क की समस्या होनी शुरू हो जाती है।
 
 2. खूबसूरत हैंडबैग
आजकल औरतें फैशन के हिसाब से बड़े बैग कैरी करना ही पसंद करती हैं और इसमें ढेर सारा सामान भी कैरा करती हैं। इसे अपने कंधे,कलाई या हाथों पर लगातार उठा कर रखने से कमर में दर्द और सर्वाइकल पेन होने का खतरा बना रहता है। इससे रीढ की हड्डी पर भी दवाब पड़ता है।
 
3. फ्लिप फ्लॉप्स 
बिना हील के चप्पल जो बिल्कुल फ्लैट होता हैं लड़कियां अपने आराम के लिए इसे पहनती हैं। देखने में यह बहुत खूबसूरत लगती हैं लेकिन इससे आपके पैरों को नुकसान पहुंच सकता है। 
 
 4. हाई हील्स
इस तरह की हील्स पहनने से आपकी पिंडली की मसल्स पर बुरा असर पड़ता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नही हो पाता जिससे कमर पर भी बुरा असर पडता है। 
 
 5. स्किनी जीन्स
टाइट जीन्स पहनी लड़कियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी तरह से चिपकी रहने के कारण इससे कमर, कूल्हों व जांघो पर ज्यादा दबाव पड़ता है और आपके कूल्हों की एलाइनमेंट पर भी इसका बुरा असर होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -