28 को होगा कई दिग्गजों के चुनावी भविष्य का फैसला

28 को होगा कई दिग्गजों के चुनावी भविष्य का फैसला
Share:

पटना: बिहार की जनता एक बार फिर तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयार है। मतदान के पहले जनता परिवार महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा जमकर प्रचार - प्रसार किया जा रहा है। जिसमें यह बात सामने आई है कि तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान में 50 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। मतदाता ईवीएम से अपना मतदान करेंगे। यह मतदान 28 अक्टूबर को होगा। यह चरण महुआ और राघोपुर की चुनावी जंग का गवाह बनने जा रहा है। दोनों ही क्षेत्रों से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे भी चुनावी रण में है।

तीसरे चरण के मतदान में उनके भाग्य का भी फैसला होगा। इससे लालू की राजनीतिक विरासत को लेकर लगी अटकलें निर्णय तक पहुंचेंगी। तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का गढ़ सारण भी दांव पर लगा है। वैसे इस बार लालू के लिए मुश्किल मानी जा रही है। सारण में विधानसभा के 10 क्षेत्र हैं। इसके अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के गृह जिले नालंदा की सात विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। तृतीय चरण की 50 सीटों पटना, वैशाली, सारण, नालंदा, बक्सर व भोजपुर जिलों में भी मतदान होगा।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी व आर लक्ष्मणन ने यह भी कहा कि 1.45 करोड़ मतदाता 808 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का निर्णय लेंगे। इन उम्मीदवारों में से 71 महिलाऐं हैं। इस चुनाव में भी ल्रभग 6747 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। तो दूसरी ओर कुल मतदान केंद्र 14170 हैं। सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। चुनाव में भाजपा नेता नंद किशोर यादव, मंत्री श्याम रजक, मंत्री श्रवण कुमार, उपप्रवक्ता अमरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अरूण कुमार सिन्हा का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -