सावन के आखिरी सोमवार को निकली भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी
सावन के आखिरी सोमवार को निकली भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी
Share:

मंदसौर/ब्यूरो। आपको बतादे की आज सावन माह के आखिरी सोमवार पर पुरे देश भर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा रही यही, जिसके चलते आज मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी निकाली है इस शाही सवारी में सांसद और विधायक भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में शामिल हुए साथ ही कई भक्तो का भी ताँता लगा रहा।

श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान पशुपतिनाथ की सवारी के क्रम में आज शाही सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले। भगवान पशुपतिनाथ की सवारी में आज सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया शामिल हुए। सवारी निकलने के पूर्व सभा मण्डप में भगवान पशुपतिनाथ का पूजन-अर्चन किया। पूजन मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया। 

इसके बाद परम्परागत मार्ग से होते हुए सवारी शहर में पहुंची। भगवान पशुपतिनाथ की सवारी अपने निर्धारित मार्ग से भ्रमण कर पुन: लगभग शाम 7 बजे मन्दिर पहुंच जाएगी। इस दौरान कलेक्टर श्री गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

किसी ने खाई लाठियां, तो किसी ने चूमा फांसी का फंदा.., हमें यूँ ही नहीं मिली आज़ादी

मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी का समन, कांग्रेस ने बताया 'घोर अपमान'

जितनी कम है अनुष्का की उम्र...उतनी अधिक है एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -