इस फल मे छुपा है सुंदरता का जादू
इस फल मे छुपा है सुंदरता का जादू
Share:

गर्मियों में शहतूत यानि मुलबेर्रिज के फल काफी ज्यादा बिकते है, लेकिन क्या आप जानते है कि इन फलों में आपको सुन्दर बनाने का जादू छिपा है। जानिए शहतूत के लाभ और रखिये अपने आप को ख़ूबसूरत। 

शहतूत पौष्टिक होता है जिसमे आयरन, कैल्शियम, विटामिन A,C,E, और K फ्री रेडिकल्स से लड़ते है। इसका इस्तेमाल कई प्रकार की रेसिपीज में भी होता है। शहतूत में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। आइये जानते है शहतूत फल के लाभ, ख़ास आपके चेहरे के लिए।

शहतूत के प्रकार 

•    वाइट मलबरी ट्री - इसको मोरुस अल्बा के नाम से भी जाना जाता है। ये ईस्टर्न एंड सेंट्रल चीन में पाया जाता है। 

•    रेड मलबरी ट्री  - इसको मोरुस रूब्रा के नाम से जाना जाता है। ये मैंलय ईस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स में पाये जाते है। 

•    ब्लैक मलबरी ट्री - इसको मोरुस निग्रा के नाम से जाना जाता है। ये वेस्टर्न एशिया में पाये जाते है। 

जानिए किस तरह चेहरे के लिए शहतूत बहुत लाभकारी है 

झुर्रिया दूर करे 

चेहरे की झुर्रियों को मिटने के लिए मलबरी जूस नियमित रूप से पीना चाहिए। इससे चेहरे की चमक आएगी और आप फ्रेश फील करेंगे। 

दाग धब्बे मिटाए

शहतूत के लाभ ढेरो प्रकार के है। यह आपके चेहरे से दाग धब्बे मिटाकर उसे साफ़ करता है। एक्सपर्ट्स कहते है की इसका जूस पिने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है और चेहरे से दाग भी हट जाते है। 

त्वचा सम्बंधित रोग 

इसकी पत्तियों को गरम पानी में डाल कर 30 मिनट तक पकाइए और उससे शरीर के संक्रमित भाग धोइए। इससे वह ठीक हो सकता है। 

रूखी और सेंसिटिव त्वचा 

इसकी पत्तियों को नारियल या जैतून के तेल में कुछ दिनों के लिए डुबो कर रखे और उस तेल को अपने शरीर पर लगाइए। इससे आप लोशन के तोर पर भी प्रयोग कर सकते है।

त्वचा बनाइए नरम 

शहतूत की पत्तियों को पानी मे गर्म करके नहाए। यह स्किन पोरेस को खोलता है और शरीर को साफ़ सुथरा बनाता है। साथ ही यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -