विदेशी युवक की मौत से मचा हड़कंप
विदेशी युवक की मौत से मचा हड़कंप
Share:

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल में एक 33 वर्षीय क्रोशियाई युवक की मौत हो गई। विदेशी युवक की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मामला गर्मा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि प्रारंभिक तौर पर तो युवक नीनाद क्रसोजा की मौत आत्महत्या है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार क्रोएशियाई नागरिक नेनाद क्रेसोजा पर्यटन वीज़ा पर दिल्ली आया था। उसने एयरपोर्ट पर उतरने के बाद क्षेत्र की होटल में एक कमरा लिया। उसके कमरा नंबर 106 का जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई तो होटल के कर्मचारियों ने क्रेसोजा के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से किसी ने कुछ रिएक्ट नहीं किया। ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि इस युवक ने खिड़की के कांच से अपनी कलाई की नस काट ली और आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर फोरेंसिक दल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं क्रोएशिया के राजदूत भी घटनास्थल पहुंचे। क्रेसोजा को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उसने चीन और नेपाल की यात्रा भी की थी जिसके बाद वह भारत आया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -