आपने देखा इस विदेशी बच्चे और युवक का डांस
Share:

वैसे तो इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'बाजीराव मस्तानी' को दुनियाभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन अब हमारे पास इसका सबूत भी है। जी हाँ एक अमेरिकी डांस रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस - नेक्स्ट जनरेशन' का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेटी चर्च नाम का बच्चा और उसके गुरू मार्को जर्मर रणवीर सिंह पर फिल्माए गए मल्हारी गाने पर डांस कर रहे हैं। उन दोनों का डांस और सामंजस्य देखने लायक है।

8 सितंबर को जारी हुए इस वीडियो को फेसबुक पर 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जेटी चर्च शो के शीर्ष चार प्रतिभागियों में से एक है और शो का अब तक का सबसे कम उम्र का प्रतिभागी है। जजों को उनका डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई। तो आप क्यों पीछे रह गए आप भी देखे यह विडियो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -