जानिए आयरन की कमी के दस लक्षण

जानिए आयरन की कमी के दस लक्षण
Share:

शरीर में खून की कमी से बहुत सी बीमारियां होती हैं। जो हमारी सेहत नुकसान देह होसकते हैं। आज हम यही बताने आएं हैं कि खून की कमी के लक्षण। हीमोग्लोबिन खून को लाल रंग भी देता है और शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम भी करता है। लेकिन अगर आयरन की कमी हो, तो हीमोग्लोबिन ठीक से नहीं बन पाता। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है।

* थकान - उम्र के साथ थकान होना,अक्सर महिलाओ का यही मानना है। लेकिन अगर थोड़े से काम में भी आपको थकान होती है तो अपने खून का टेस्ट ज़रूर करवाएं।

* फीका चेहरा - हीमोग्लोबिन के कमी से चेहरा फीका पड़ जाता है और पिला दिखने लगता है।

* दर्दनाक पीरियड्स - अगर पीरियड्स के दौरान खून का रिसाव बहुत ज्यादा हो रहा है, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी आ सकती है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। पीरियड्स के दौरान फल, सब्जी और दालों की मात्रा बढ़ाएं।

* सांस फूलना - अगर रोजमर्रा की ज़िन्दगी में सीढियाँ चढ़ते वक़्त आपकी साँस फूलने लगती है तो इससे आयरन की कमी होसकती है।

* तेज धड़कनें - हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन ठीक से नही पहुँचता। जिसके कारण सांस फूलने के साथ साथ दिल की धड़कनें भी तेज़ होजाती है।

* टांगें हिलाना - पैर हिलाने से घर के बड़े भी रोकते हैं। लेकिन जिसे आयरन की कमी होती है वो जाने अनजाने ही पैर हिलाने लगता है।

* सर दर्द - दिमाग के लिए भी ऑक्सीजन का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है। ऐसा ना होने पर सर में तेज दर्द होता है। ऐसे में डिस्प्रिन से कोई फायदा नहीं होता।

* घबराहट - ऑक्सीजन की कमी के कारण घबराहट महसूस होती है। ऐसे में आप सोचते हैं कि आपके ब्लड प्रेशर के साथ गड़बड़ है। लेकिन आयरन की कमी कारण होता है ऐसा और इसमें आप संतरे का जूस ले सकते है साथ ही आयरन की गोली भी।

* अजीब चीजों की ललक - गर्भावस्था के दौरान अक्सर शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में कई महिलाओं को चॉक, मिट्टी या फिर कागज जैसी चीजें खाने का मन करने लगता है। बहुत सी महिलाओं को बर्फ की ललक भी होती है।

* बालों का झड़ना - जब शरीर में किसी भी चीज की कमी होती है, तो शरीर प्राथमिकताएं तय करता है। बाल और नाखून उतने जरूरी नहीं जितना दिल और दिमाग का ठीक से काम करना। इसलिए शरीर बालों और नाखूनों की देखभाल बंद कर देता है।

क्या आप जानते है ज्यादा दवाई खाने के नुकसान?

इन 8 वजहों से हो सकता है माइग्रेन 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -