तूफान से फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन
तूफान से फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन
Share:

दक्षिणी फिलीपीन। दक्षिणी फिलीपीन में प्राकृतिक आपदा से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन से लोगों की हालत खराब हो गई थी। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा में 6 लोग लापता हो गए। इस मामले में मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उष्णकटिबंधीय तूफान तेंबिन पूर्वी तट मिंडानाओ से टकराया, जिसके चलते 125 किलोमीटर प्रति घंटी कर रफ्तार से हवाऐं चलीं और फिर जोरदार बारिश हुई।

बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तूफान के चलते समुद्री क्षेत्र अधिक प्रभावित हुए हैं यहां मछुआरों को समुद्र क्षेत्र में न जाने के लिए चेतावनी दी गई थी। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पहुंचाया जा रहा है।

बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ित हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इस मामले में नागरिक रक्षा विभाग के अधिकारी श्रीपद पैकासम ने कहा कि उन्होंने कुछ गांवों को खाली करवा दिया मगर पानी तेज बहाव से ऊपर चढ़ गया। जिसके कारण राहत कार्यों में परेशानी हुई,उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के अंत तक बड़े पैमाने पर बाढ़, भूस्खलन और तूफान से डिज़ास्टर के मामले सामने आते रहे हैं। भारत में भी  इस वर्ष के अंत तक ओखी तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। 

फिलीपींस में काई - ताक ने मचाया कोहराम

कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज की मांग

ओखी तूफान - सीएम योगी ने की 5 करोड़ की मदद

पीएम मोदी ने किया ओखी को लेकर ट्वीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -