सुकमा में पुलिस व नक्सली हुए आमने सामने, गोलीबारी में महिला वर्दीधारी नक्सली ढेर

सुकमा में पुलिस व नक्सली हुए आमने सामने, गोलीबारी में महिला वर्दीधारी नक्सली ढेर
Share:

रायपुर : सुकमा जिले के थाना कोंटा अंतर्गत ग्राम गोमापाड़ में सोमवार सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला हार्डकोर मड़काम हिड़मे मारी गई। पुलिस ने मौके से एक भरमार भी बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर रवाना हुई थी इसी दौरान गोरखा के जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब पौन घंटे तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। घटना के बाद मौके की सर्चिंग करने पर पुलिस ने एक महिला वर्दीधारी नक्सली का शव बरमाद किया. वहीं पास में ही एक नग भरमार बंदूक, बैनर-पोस्टर व दैनिक उपयोग का सामान भी जब्त किया गया।

मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त नक्सलियों के किस्टारम एरिया प्लाटून नम्बर-8 की सदस्य मड़काम हिड़मे के रूप में की गई है। सुकमा जिले से लगे तेलंगाना के भद्राचलम जिला मुख्यालय में सोमवार को दो महिला नक्सलियों करूणा उर्फ करूणक्का व संगीता ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। एएसपी भास्करन भद्राचलम ने बताया कि सीएनएम सदस्य करूणा एक वर्ष पूर्व मुठभेड़ में मारे गए शबरी एरिया कमेटी सदस्य नागेश की पत्नी है। वहीं संगीता चेरला मंडल की सक्रिय सदस्य है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -