MP में खुलेगा सपा का पार्टी दफ्तर, इस जिलें में खरीदी जमीन

MP में खुलेगा सपा का पार्टी दफ्तर, इस जिलें में खरीदी जमीन
Share:

भोपाल: यूपी के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) ने कांग्रेस से जारी तल्खियों के बीच अब मध्य प्रदेश में भी अपनी जमीन तलाशनी आरम्भ कर दी है। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपना पार्टी दफ्तर खोलने के लिए बुंदलेखंड से सटे खजुराहो में जमीन खरीदकर उसकी रजिस्ट्री कराई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी अब मध्य प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है।

समाजवादी पार्टी ने पार्टी दफ्तर बनाने के लिए खजुराहो में दो प्लॉट खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने 6 से 7 प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इन सीटों पर समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बता दें कि इस बार 5 प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के घटकों में आपसी तनातनी देखने को मिली थी। मध्य प्रदेश के चुनावी रण में इंडिया गठबंधन के 3 घटक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक दी थी। दिल्ली के सीएम एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर सपा के प्रमुख अखिलेश यादव तक कांग्रेस पर हमलावर थे। अखिलेश यादव ने 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में धड़ाधड़ 74 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश की चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की थी। 

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। बहुमत के लिए आवश्यक जादुई आंकड़ा 116 सीटों का है। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस 114 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, मगर बहुमत के लिए आवश्यक 116 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई थी। तब समाजवादी पार्टी एक सीट जीत सकी थी तथा पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराकर स्वयं सरकार बना ली थी। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -