पुणे में नज़र आ रहा भक्ति का संगम तो बीकानेर में हो रहे अद्भुत दर्शन
पुणे में नज़र आ रहा भक्ति का संगम तो बीकानेर में हो रहे अद्भुत दर्शन
Share:

राजस्थान। बीकानेर के एक मंदिर में श्री गणेशचतुर्थी के उत्सव के दौरान श्री गणेश जी की विशेष मूर्ति की प्रतिष्ठापना की गई है। जो कि आक के पौधे से निर्मित है। भगवान श्री गणेश जी अपनी मूर्ति में रिद्धि और सिद्ध के साथ विराजमान हैं तो उन्होंने अपने मस्तक पर चंद्र और सूर्य धारण कर रखा है। माना जाता है कि श्वेतार्क गणपति के पूजन से सभी मनोकामनाऐं पूर्ण हो जाती हैं। श्वेतार्क गणेश बहुत ही दुर्लभ होते हैं। आक के पौधे से निर्मित श्री गणेश जी को श्वेतार्क गणेश कहा जाता है। आधुनिक दौर में श्वेत आक से बने श्री गणेश जी की मूर्ति को बीकानेर में भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने उमड़ रहे हैं।

श्रद्धालु सुबह से शाम तक यहां दर्शन करते हैं। भगवान श्री गणेश जी के उत्सव को लेकर पुणे में भी उत्साह बिखेर रहा है। यहां के श्रीमंत दगड़ू शेठ हलवाई मंदिर के पांडाल और मंदिर में दूर - दूर से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं यहां पर भगवान श्री गणेश जी को विशेष आभूषण धारण करवाए गए हैं।

यहां पर बड़े पैमाने पर महिलाऐं भजनों और भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान श्री गणेश जी की आराधना करने में लगी हैं। यहां पर श्रद्धालु मोदक, लडृडू और गुजिया समर्पित कर भगवान को भोग लगा रहे हैं। यहां आने वाले भगवान के दर्शन पाकर खुद को धन्य मान रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -