दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पर चलेंगे 800 भ्रष्टाचार के मामले
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पर चलेंगे 800 भ्रष्टाचार के मामले
Share:

प्रिटोरिया : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा पर 100-200 नहीं बल्कि कुल 800 भ्रष्टाचार के मामले शुरु करने के आदेश दिए गए है। शुक्रवार को यह फैसला देश की एक अदालत ने सुनाई। ये सारे मामले 2009 में हटा लिए गए थे। ये आरोप अरबों डॉलर के हथियार सौदे से संबंधित है। इन आरोपों को मुख्य राजकीय अभियोजक ने हटाए थे। इसके बाद ही राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए जुमा का रास्ता साफ हो गया था।

प्रीटोरिया हाइ कोर्ट के न्यायधीश औब्री लेडवाबा ने कहा कि जुमा के खिलाफ आरोपों को हटाने का फैसला अतार्किक है। इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। जुमा को भी उन आरोपों का सामना करना चाहिए, जो उन पर लगे है। विपक्षी डेमोक्रेटिक अलायंस के नेता ममुसी मैमाने ने इस फैसले को कानून के शासन की बड़ी जीत बताया।

इससे पहले जुमा के खिलाफ आरोपों को हटाने वाले अभियोजक ने कहा था कि तत्कालीन राष्ट्रपति थाबो म्बेकी के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच फोन पर बातचीत की टैपिंग इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप को दर्शाता है। बता दें कि जासूसी टेप के नाम से चर्चित हुई इस रिकॉर्डिंग को गुप्त रखा गया था, लेकिन 2014 में इसे जारी कर दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -