दादा भी निकले विराट कोहली के फैन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के महान और दिग्गज पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय टेस्ट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के फैन हैं। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने विराट की जमकर तारीफों के पूल बांधे और कहा की "मुझे विराट कोहली के जीतने की ललक और आक्रामकता बहुत पसंद है।

मुंबई में गहनों की एक कंपनी के ब्रांड एबेंसडर बने दिग्गज पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने पत्रकारों से कहा की "मुझे विराट कोहली का अंदाज बहुत पसंद आया है। विराट एक ऐसे कप्तान हैं जो हर समय पर जीतना चाहते हैं, और मुझे उनकी यही ललक भाँति है। हो सकता है विराट कभी हारें और कभी जीतें, पर आपको पता है कि वे जीतने के लिए खेलते हैं।"

दिग्गज पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि "उनकी असली चुनौती विदेशी दौरों पर होगी। खासकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका में उनकी कप्तानी की असली परीक्षा होगी।"

सौरभ गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका से चुनौती के लिए भी भारतीय टीम को शुभकामना दी और कहा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ चुनौतीपूर्ण होगी। लेकिन भारत की टीम घरेलू परिस्थितियों में बहुत मजबूत है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -