देवरानी के साथ जेठानी ने कर दी ऐसी हरकत, जानकर काँप उठेगी रूह
देवरानी के साथ जेठानी ने कर दी ऐसी हरकत, जानकर काँप उठेगी रूह
Share:

नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ गांव में कुछ महिलाओं ने एक विधवा महिला को खूब पीटा। तत्पश्चात, उसका मुंह काला किया तथा जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई। कहा गया कि महिला के पति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। महिला ने अपने पति की मौत पर को लेकर सवाल खड़े किए थे।

दरअसल, बताया गया कि घटना नासिक शहर से 65 किलोमीटर दूर गांव में सोमवार को हुई थी। गांव के रहने वाले व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। तत्पश्चात, मृतक के घर पर आगे के क्रिया-क्रम किए जा रहे थे। कहा जा रहा कि क्रिया-क्रम के चलते महिला ने पति की मौत पर सवाल खड़े किए। उसने अपने ससुराल वालों से पति की मौत की सच्चाई जाननी चाही। इस पर उसकी भाभी को महिला के सवाल नागवार गुजरे। उसने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को खूब पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो उसका मुंह काला किया तथा जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई।

वही पीड़िता के साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव की खबर किसी ने पुलिस को दी। खबर प्राप्त होने पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस अफसर के अनुसार, मारपीट के चलते महिला को चोट आई है। हालांकि किसी भी पक्ष ने केस दर्ज नहीं कराया है। पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़िता हाल ही में सड़क हादसे में घायल हो गई थी, तत्पश्चात, पति उसे मायके छोड़ आया था। वह अपनी बेटियों के साथ दो बार महिला से मिलने भी गया था। हालांकि, जब वह अपने माता-पिता के घर पर थी, तो उसके ससुराल वालों ने उसे बताया कि पति ने खुदखुशी कर ली है।

BJP नेता की थार ने 2 युवको को कुचला, मचा हंगामा

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- ''बजट में MNREGA का जिक्र नहीं...''

खत्म हुआ 145 साल पुरानी ट्रेन का सफर! लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -