5000 नहीं 8000 वर्ष पुरानी रही है, सिंधु घाटी सभ्यता
5000 नहीं 8000 वर्ष पुरानी रही है, सिंधु घाटी सभ्यता
Share:

नई दिल्ली : भारत की अतिप्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई है। दरअसल शोध के दौरान यह बात सामने आई है सिंधु घाटी सभ्यता हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सभ्यता से भी पुरानी है। इस सभ्यता का कालक्रम 5000 वर्ष पूर्व से भी पहले लगभग 8000 वर्ष पहले का बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी खड़गपुर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अर्थात् एएसआई के विज्ञानिकों ने कुछ तथ्य ज्ञात किए हैं जिनसे यह पता चलता है कि यह सभ्यता करीब 8000 वर्ष पुरानी रही है।

यह सभ्यता मैसोपोटामिया और मिस्त्र की सभ्यता से भी पुरानी थी। इस बारे में यह कहा गया है कि किसी भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण यह नष्ट हो गई। दरअसल बाढ़ को एक कारण माना जाता है मगर यह भी कहा गया है कि इस सभ्यता का अंत अकाल के कारण भी हुआ था।

इस मामले में यह कहा गया कि प्रारंभिक तौर पर जो बात सामने आई थी वह ब्रिटिशों द्वारा की गई पुरातात्विक खुदाई में सामने आई थी मगर अब यह बात भी सामने आई है कि इस सभ्यता पर मौसम में आए बदलाव का असर भी हुआ था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -