बढ़ रही होम अप्लायसेंस की ग्राहकी

बढ़ रही होम अप्लायसेंस की ग्राहकी
Share:

उज्जैन/इंदौर। दीपावली पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। शाम होते ही हर कहीं दीपावली की खरीदी बढ़ने लगती है। लोग बड़े पैमाने पर सजावट का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कर अपने साथ ले जा रहे हैं। दूसरी ओर लोगों द्वारा होम अप्लायसेंस की खरीदी भी जमकर की जा रही है। लोगों द्वारा वाॅशिंग मशीन, फ्रीज, एलईडी टीवी समेत अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामानों की खरीदी भी की जा रही है।

बड़े पैमाने पर लोग होमअप्लायसेस खरीद रहे हैं। लोगों द्वारा माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन चूल्हे की खरीदी भी की जा रही है। कई लोग अब बर्तनों के स्थान पर होम अप्लायसेंस खरीदने लगे हैं। इलेक्ट्राॅनिक गुड्स को लेकर लोगों में खासा रूझान रहा। बाजार में कई होम अप्लाससेंस आए हैं जिनकी खासी डिमांड है।

देशभर के लोकप्रिय शोरूम्स पर सुबह से रात तक ग्राहकों की मौजूदगी रहती है।इसके साथ ही लोगों द्वारा सोना चंादी की जमकर खरीदी की जा रही है। लोग बड़े पैमाने पर सिक्कों की खरीदी भी करने में लगे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -