ज्ञान-विज्ञान : विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 21 जुलाई 2016 को छमाही तापमान की घोषणा
ज्ञान-विज्ञान : विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 21 जुलाई 2016 को छमाही तापमान की घोषणा
Share:

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने 21 जुलाई 2016 को छमाही तापमान के आकलन की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष विभिन्न रिकॉर्ड टूटे हैं. इसका अर्थ या हुआ कि 2016 अब तक का सबसे गर्म वर्ष हो सकता है.

डब्ल्यूएमओ ने जानकारी देते हुए कहा कि आर्कटिक सागर पहले की तुलना में तेज़ी से पिघल रही है जो जलवायु परिवर्तन का उदहारण है. इसके अतिरिक्त वायु में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर भी पहले की तुलना में बढ़ गया है.

डब्ल्यूएमओ द्वारा की गयी घोषणा

•    जून 2016 14वां महीना है जिसमे लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. 

•    कार्बनडाइऑक्साइड ने भी 400 पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) का नया रिकॉर्ड दर्ज किया.

•    अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रशासन एवं नासा गोडार्ड इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज़ द्वारा जारी की गयी दो अलग रिपोर्टो में जलवायु परिवर्तन में नाटकीय बदलाव देखे गये.

•    वर्ष 2016 में छह माह का औसतन तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया गया.

•    अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रशासन (नोआ) के अनुसार जनवरी 2016 से जून 2016 के बीच अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी एवं सामुद्रिक तापमान में 1.05 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी.

•    वर्ष 2015 के अल-नीनो के कारण भी 2016 की प्रथम छमाही में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -