सेंचुरी पार्क जा रही स्कूली बस पलटी
सेंचुरी पार्क जा रही स्कूली बस पलटी
Share:

खरगोन। देशभर में सर्द मौसम का असर गहराने के साथ, वातावरण में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई जगह वाहन चालक वाहन की हेड लाईट चलाकर वाहन चलाते हैं तो दूसरी ओर, कुछ स्थानों पर धुंध के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। मध्यप्रदेश के खरागोन के सिरवेल स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उक्त बस महाराष्ट्र के पाल में विजिट के लिए जा रही थी, रास्ते में वाहन चालक का संतुलन बस से हट गया। उसने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया मगर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ऐसे में बस में सवाल बच्चे दुर्घटना के शिकार हो गए। बस में करीब 132 बच्चे बैठे थे। इन लोगों को सेंचुरी पार्क ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के दौरान कुछ बच्चे बस के नीचे दब गई हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

दुर्घटना में किसी अन्य बच्चे की मौत की जानकारी भी नहीं मिली है। हालांकि दुर्घटना में 30 बच्चों के घायल होने की जानकारी जरूर मिली है। इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या कोहरे के कारण वाहन चालक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर माना जा रहा है कि सर्द मौसम में कोहरे के असर के कारण वाहन चालक को विज़ीबलिटी संबंधी परेशानी हो रही थी। घायल बच्चों को चिकित्सालय पहुंचाया गया है। अब इस मामले में जांच की जा रही है।

रोड एक्सीडेंट में गयी युवक की जान

50 हजार के हेलमेट ने ली युवक की जान

ट्रेन से जा भिड़ी स्कूली बस, 4 बच्चों ने तोड़ा दम

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -