‘तुम मुझसे रिश्ता क्यों नहीं रखते?’ बोलकर मुस्लिम महिला ने पूर्व हिन्दू प्रेमी पर फेंक दिया तेज़ाब, हुआ ये हाल
‘तुम मुझसे रिश्ता क्यों नहीं रखते?’ बोलकर मुस्लिम महिला ने पूर्व हिन्दू प्रेमी पर फेंक दिया तेज़ाब, हुआ ये हाल
Share:

अहमदाबाद: अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ महजबीन मोहसिन नाम की मुस्लिम महिला ने अपने पूर्व हिंदू प्रेमी पर एसिड अटैक कर दिया, क्योंकि वो अब उस महिला से रिश्ता नहीं रखना चाहता था। ये रिश्ता लगभग 4 वर्षों तक चला था, किन्तु परिवार वालों के कारण दोनों अलग हो गए थे। लेकिन गुस्साई महजबीन ने बदले के लिए हर हद को पार कर दिया तथा अपने पूर्व प्रेमी को रास्ते में रोक कर उस पर तेजाब फेंक दिया। इस काम में उसकी एक सहेली ने भी साथ दिया।

ये घटना अहमदाबाद के बापूनगर क्षेत्र की है। यहाँ 51 वर्ष के राकेश ब्रह्मभट्ट पर उनकी पूर्व प्रेमिका महजबीन मोहसिन ने अपनी सहेली की सहायता से तेजाब फेंक दिया। इस हमले में वो बुरी तरह से झुलस गए। उनके चेहरे, उनकी दाहिनी आँख, पीठ और प्राइवेट पार्ट वाला हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्राप्त खबर के अनुसार, राकेश अहमदाबाद में एएमटीएस में कंट्रोलर के पद पर काम करते हैं। वो पहले कंडक्टर के रूप में काम करते थे, जहाँ 5 वर्ष पहले उनकी पहचान महजबीन मोहसिनभाई चुवारा से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी स्थापित हो गए थे। महजबीन जुहापुरा में आयशा मस्जिद के पास अंजुम पार्की की रहने वाली है। दोनों के बीच 4 वर्षों तक रिश्ता रहा, किन्तु घर वालों को पता चल गया। जिसके कारण एक 1 वर्ष से दोनों अलग हो गए थे। हालाँकि महजबीन निरंतर राकेश एवं उसके घरवालों को धमकाती रहती थी। वो एक दिन उसकी बेटी के घर भी धमक गई थी। तथा आखिरकार उसने एसिड से हमला कर ही दिया।

शनिवार (27 जनवरी, 2024) को रात लगभग 8:30 बजे राकेश पर अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के पास हमला हुआ। राकेश उस वक़्त एएमटीएस कंट्रोल केबिन नंबर 7 पर ड्यूटी पर थे। उस समय महजबीन अपनी एक सहेली के साथ वहाँ पहुँची तथा उसने ‘तुम मुझसे रिश्ता क्यों नहीं रखते’ बोलकर तेजाब से भरी केन राकेश के ऊपर फेंक दिया। तेजाब फेंकने से राकेश की दाहिनी आँख, पीठ एवं प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से झुलस गए। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग भी वहाँ जमा हो गए, तत्पश्चात, महजबीन और उसकी सहेली फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने राकेश को जीसीएस हॉस्पिटल पहुँचाया।

राकेश ब्रह्मभट्ट की पत्नी ने बताया, “उनकी (राकेश ब्रह्मभट्ट) आँख में बहुत गंभीर चोट लगी है, हम प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी आँख बच जाए। अब उन्हें GCS हॉस्पिटल से सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।” पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 326(ए), 333 और 114 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तहकीकात आरम्भ कर दी है। कालूपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित राकेश ब्रह्मभट्ट ने बताया कि महजबीं ने उन्हें बहुत परेशान किया। अब उसे अपनी आंखों से कुछ दिखाई भी नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि महज़बीन ने पहले उनकी बेटी के घर में घुसने का प्रयास किया था तथा राकेश और उसके परिवार ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने यह भी आरोप लगाया है कि महजबीन उस पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बना रही थी।

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

अगर आप सर्दियों में गर्मियों का मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों की कर सकते हैं सैर

Jayanti Special: लाला लाजपत राय के बचपन की इमोशनल कहानी, जिसे लोग आज भी करते है याद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -