शनि ग्रह सबसे बलवान माना गया है, यह वक्री है
शनि ग्रह सबसे बलवान माना गया है, यह वक्री है
Share:

शनि ग्रह सबसे बलवान माना गया है, यह वक्री है। कुंडली में शनि जिस घर पर होता है, वहां अच्छा फल देता है, लेकिन जहां दृष्टि होती है, उन घरों के फल को बिगाड़ता है। चार माह का समय मेष, वृश्चिक और सिंह राशि के जातकों के लिए कष्टदायक, जबकि मिथुन, कर्क, कुंभ के लिए लाभदायक होने के संकेत दे रहा है।

मेष : सेहत के साथ पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत।

वृषभ : कार्य क्षेत्र में वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन कोई बड़े फायदे की स्थिति भी नहीं बनेगी।

मिथुन : रोजगार और व्यवसाय में उन्नति की संभावना बनेगी।

कर्क : विरोधी में आपका दबदबा बनेगा। वे दूर रहेंगे।

सिंह : वरिष्ठों के साथ तालमेल बैठाकर उन्नति प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन खर्च की अधिकता परेशान करेगी।

कन्या : नौकरी में बड़े प्रमोशन और व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

तुला : समय अनुकूल है। उन्नति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक : बड़े फायदे नहीं, लेकिन थोड़े-बहुत विकास के अवसर मिलेंगे।

धनु : इस राशि में शनि ग्रह का गोचर होने से जातकों को शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव मिलेंगे।

मकर : नौकरी-व्यवसाय के चलते परिवार से दूर जाने के योग बन सकते हैं।

कुंभ : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

मीन : लंबे समय से चल रहा तनाव दूर होगा। घर परिवार में सुखद स्थिति बनेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -